राजेश कुमावत, indireporter.com
मनचले मजनूओं की अब खैर नहीं, लड़की को टच करते ही लगेगा 440 वोल्ट का करंट , जूता बना वूमन सेफ्टी गैजेट
भोपाल, एक नया अविष्कार, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से रविंद्र भवन परिसर में 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन हुआ, 6 जनवरी तक चलने वाले विज्ञान मेले में स्कूली छात्रों ने अनूठे मॉडल प्रस्तुत किए हैं, विज्ञान मेले में छात्रों ने एक अनूठा मॉडल तैयार किया है।
महिलाओं का सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल होग।
सुरक्षा कवच महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों के लिए डिजाइन किया है।
मध्य प्रदेश के विज्ञान मेले में छात्रों ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा मॉडल बनाया है। जूतों को महिलाओं का सुरक्षा कवच का रुप दिया है, ये जूता गलत शरारत करने वाले को करंट का झटका देगा, जूते का नाम है “स्टॉकर्स शूज” है। इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी है नॉन लैथल इलेक्ट्रिक शॉक देती है, शॉक जानलेवा नहीं है। विशेष रूप से उन कामकाजी महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो अकेले घर से बाहर जाती हैं।
इस जूते को पहने पर लड़कियों को कोई करंट का झटका नहीं लगेगा, क्योंकि एक स्पेशल रबड़ के मोजे भी तैयार किए हैं, इस शूज से छूने वाले को 440 वोल्ट का करंट लगता है।
इस जूते में तरह-तरह की फीचर्स है। इसमें एक पुश बटन है जो अटैकर को शौक देता है। ये बटन जूते के साइड में छुपा हुआ होता है। जिसे आप बिना हाथ लगाए जूता पहने ही एक्टिवेट कर सकते हैं।
करंट के झटके के कारण अटैकर्स पास नहीं आएगा।
इसके साथ ही यह जूते वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है, इसमें एक कैमरा भी लगाया है, जिससे एविडेंस तैयार किया जा सके।
