शिव वर्मा, indireporter.com
मारवाड़ सिविल सोसायटी, जोधपुर द्वारा मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पदमश्री शीन काफ निजाम प्रख्यात उर्दू के साहित्यकार, अध्यक्षता सवाई सिंह गोदारा पूर्व महानिरीक्षक पुलिस, तथा विशिष्ट अतिथि पी आर रतनू व के एल जैन थे पूर्व सदस्य राजस्थान कर बोर्ड रहे।
संस्था के महासचिव जी सी नारवाल ने बताया कि इस मामले संस्था में सेवा निवृत्त राज्य सरकार के अधिकारियों की है इसमें आर ए एस, आर पी एस वाणिज्यिक कर व अन्य सेवाओं के अधिकारी हैं, संस्था सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहती है।
मारवाड़ मरुधरा की 21 प्रबुद्ध महिला साहित्यकारों का “मारवाड़ गौरव” सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पदमश्री शीन काफ निजाम ने साहित्य संस्कृति व समाज की सरल शब्दों में व्याख्या की व साहित्य सृजन व साहित्यकारो की उन्नति हेतु विचार रखे।
समारोह को सवाई सिंह गोदारा, के एल जैन, डॉ पद्मजा शर्मा, डॉ दिवा मेहता व मधुर परिहार ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम मे संस्था के दस वर्षों की स्मृतियों का संकलन स्मारिका “मरु मंजरी” का विमोचन किया ।
