By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड वेरीफिकेशन होगा जरूरी
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड वेरीफिकेशन होगा जरूरी
Uncategorizedखेलतकनीकीभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारविज्ञान

तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड वेरीफिकेशन होगा जरूरी

Rajesh Kumawat
Last updated: June 30, 2025 2:53 pm
Rajesh Kumawat Published June 30, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा , indireporter.com

तत्काल रेल टिकट बुकिंग में आज बड़ा बदलाव,ई-आधार वेरीफिकेशन होगा अनिवार्य
तत्काल खुलने के आधे घंटे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट
रेल यात्रियों का सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और बेहतर

जोधपुर, 30 जून। रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-आधार से सत्यापन होगा जरूरी।

नई व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होगी तथा इससे तत्काल टिकट लेने वाले रेलवे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी जिससे उनकी यात्रा का अनुभव ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर प्रबंधक विकास खेड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा इस संबंध में जारी पत्र के हवाले से बताया कि रेलवे द्वारा तत्काल टिकट योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं को मिले, इसके मद्देनजर इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

उन्होंने बताया क पहली जुलाई से तत्काल योजना के तहत आरक्षित टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा इससे संबद्ध ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से तत्काल बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया जाएगा।

खेड़ा ने बताया कि रेलवे की तत्काल टिकटें भारतीय रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों व अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होगी जब सिस्टम द्वारा जनरेट ओटीपी का प्रमाणीकरण होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम के माध्यम से भेजा जाएगा। इस व्यवस्था को भी 15 जुलाई तक लागू कर दिया जाएगा।

बता दें, तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से एक दिन पहले बुक किए जाते हैं बुकिंग का समय सुबह 10 बजे एसी के लिए व स्लीपर के लिए 11 बजे शुरू होता है तथा कुल टिकटों में से 20% टिकट तत्काल स्कीम के तहत बेचे जाते हैं।

पहले आधे घंटे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे अधिकृत
रेलवे द्वारा लागू की जा रही नई व्यवस्था के तहत भारतीय रेलवे के अधिकृत एजेंटों को एसी तथा गैर ऐसी श्रेणियों के लिए तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान प्रारंभ दिवस के तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें वातानुकूलित श्रेणियां के लिए 10 से 10.30 बजे तक और गैर वातानुकूलित श्रेणियों के लिए 11 से 11.30 बजे तक तत्काल खुलने के पहले दिवस को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इनका कहना है
‘भारतीय रेलवे की यह नई पहल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करें ताकि उन्हें तत्काल टिकट बुकिंग में प्राथमिकता मिल सके, इससे उनकी यात्रा का अनुभव ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होगा।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
दुनिया की राजनीतिभारतीय राजनीतिसकारात्मक खबर

पाकिस्तान का कबूल नामा, पीओके POK हमारा नहीं है!

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 31, 2024
झंडेवाला फर्म का नमन ब्रांड देशी घी सीज
राजकाज पोर्टल पर ई-फाइलिंग की ट्रेनिंग
बस- स्कॉर्पियो की टक्कर, चार की मौत, 24 गंभीर घायलो का सिंघाना अस्पताल में इलाज चल रहा है
विरासत से वैश्विक पहचान तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गांव

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?