दीपक शर्मा, indireporter.com
विहिप की जिला बैठक हुई सम्पन्न आगामी 6 महीनों के कार्य की रुप रेखा बनाई ।
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक शुक्रवार को मिल गेट स्थित हंस निर्वाण सरस्वती निकेतन मैं सम्पन्न हुई ।
बैठक का आगाज प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख अमित पारासर,जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बेठक का आगाज किया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अमित पारासर ने बताया की सँगठन की कार्यप्रणाली ऊपर से निचे तक चलती है पहले केंद्रीय बैठक, फिर प्रांत बैठक, अब जिला बैठक चल रही वर्तमान परिस्थितियों के कार्य केंद्र से लेकर,प्रान्त, जिला,खण्ड तक सँगठन कार्यं को पहचाना है ।
आगामी 6 माह के कार्य क्या क्या सँगठन को करना है कैसे करना है आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई जिसमें आगामी 9 अगस्त को दुर्गावाहिनी की बहनों के द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम,14,15 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन करना,अखण्ड भारत कार्यक्रम करना,16 अगस्त को जन्माष्टमी कार्यक्रम करना, व विहिप स्थापना दिवस मनाना । साथ ही विहिप बजरंग दल पूरे भारत वर्ष मैं नशा मुक्ति का अभियान चलाएगा ।
बैठक का संचालन जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने किया ।
प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चोहान, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक,भीमराज चौधरी, नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता, जिला सत्संग प्रमुख प्रवीण उपाध्याय,बजंरग दल जिला संयोजक जगदीश सिंह,प्रवीण सोनी,केलाश कुमावत,
बाबूदास वैष्णव,श्रवण भिलवारा, विशन सिंह,दुर्गेश चौहान,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत,प्रियंका माली, रेखा सोलंकी, प्रकाश कवर, जिनल प्रजापत, ज्योति पंडित, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
