By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पूर्व महपौर ज्योति खंडेलवाल के चुनावों में घूम रहे हैं “आस्तीन के सांप” जीत मुश्किल !
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > पूर्व महपौर ज्योति खंडेलवाल के चुनावों में घूम रहे हैं “आस्तीन के सांप” जीत मुश्किल !
खेलजयपुर समाचारतकनीकीभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिशिक्षा

पूर्व महपौर ज्योति खंडेलवाल के चुनावों में घूम रहे हैं “आस्तीन के सांप” जीत मुश्किल !

Rajesh Kumawat
Last updated: September 7, 2026 3:42 pm
Rajesh Kumawat Published September 7, 2026
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

भाजपा के बागी नेता विरोधी उम्मीदवारों को जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के बागी नेता भारतीय जनता पार्टी को जीताने का प्रयास कर रहे हैं!

निकाय चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत की ओर, जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को तैयार : मदन राठौड़

राजस्थान की जनता विकास के लिए ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनाने का बना चुकी मन: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार—प्रसार

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। प्रदेश की जनता विकास के लिए ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनाने का मन बना चुकी है। चुनावी मैदान में भाजपा इस समय टॉप पर है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के पास योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। हमारे यहां अधिक योग्य कार्यकर्ता होना ही हमारी पूंजी है। पार्टी ने वर्षों से कार्यकर्ताओं को तैयार किया है, लेकिन टिकट एक ही कार्यकर्ता को मिल सकता है। टिकट नहीं मिलने के कारण कहीं कोई नाराजगी या विरोध है तो उसे बातचीत और संगठन के स्तर पर दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कड़ी से कड़ी जोड़ना चाहती है, क्योंकि जनता को विकास चाहिए। यह विकास तभी संभव है जब ऊपर से सहयोग मिले। केंद्र से राजस्थान को और राजस्थान सरकार से स्थानीय निकायों को पूरा सहयोग मिलेगा। भाजपा विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थानी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि “मामा रो ब्याह होवे और मां परोसण वाली होवे तो कमी काई की।

मदन राठौड़ ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर कहा कि इस प्रकार के प्रदर्शन से जनता स्तब्ध है। देश को तोड़ने की बात करने वाले और राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं एवं जौहर जैसी ऐतिहासिक विरासत को बदनाम करने वालों को सबक सिखाने की जरूरत है। ऐसे मामलों में समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए।’वन स्टेट—वन इलेक्शन’ को सफल बनाने का संकल्पभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षा “वन नेशन, वन इलेक्शन” की है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपना बहुत सा समय चुनावी गतिविधियों में ही निकाल दिया। भाजपा की सोच स्पष्ट है कि चुनाव सीमित अवधि में पूरे हों और उसके बाद सरकार तथा संगठन पूरी ताकत के साथ विकास और जनकल्याण के कार्यों में जुटें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जयपुर में रोड शो की तैयारियों को लेकर बैठक, वार्डों में घर-घर प्रचारभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जयपुर शहर के विधायकों के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने जयपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थन में जनसंपर्क किया। राठौड़ ने वार्ड 110 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल, वार्ड 111 से संजय जायसवाल एवं वार्ड 108 से मीनाक्षी पारीक के समर्थन में क्षेत्रवासियों से संवाद किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।इसके बाद शाम को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 35 में भाजपा प्रत्याशी विमल कटियार के समर्थन में धावास रोड स्थित यादव मैरिज गार्डन से लेकर रजनी विहार, जगदंबा नगर ए,बी,सी, जगदीशपुरी एवं निर्बाक मंदिर क्षेत्र में रोड शो किया। कार्यक्रम के दौरान झोटवाडा विधायक और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राठौड़ ने देर शाम वार्ड 137 में भाजपा प्रत्याशी विमल अग्रवाल के समर्थन में भी प्रचार-प्रसार किया और आमजन से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह, कार्यकर्ताओं का जोश और भाजपा को मिल रहा अपार स्नेह-आशीर्वाद निकाय चुनाव में पार्टी की विजय का स्पष्ट संकेत है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं।

You Might Also Like

भारतीय जनता पार्टी भारी वोटो से जीत रही है, बोर्ड हमारा ही बनेगा: चंद्रशेखर

मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर में जन्मोत्सव की धूम, 7 सितंबर से रोजाना होंगे धर्मिक कार्यक्रम

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शहर में होगा रोड शो

“नाद गोविंदम” पथ संचलन एवं स्थिर वादन का अनूठा सगम

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अर्थव्यवस्थाखेलतकनीकीपर्यावरणभारत व्यापारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारविश्व व्यापारशिक्षा

स्काउट्स ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 31, 2025
” पुलिस अलंकरण समारोह” CID अपराध शाखा के 103 पुलिसकर्मी सम्मानित
रिलायंस रिटेल से जुड़ी टीरा ब्यूटी ने “नेल्स आवर वे” प्रोडक्ट लॉन्च किया, ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में धमाका
ई मित्र संचालक विश्राम गुर्जर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
फोन टैपिंग पर लोकेश शर्मा का खुलासा- ‘शेखावत की कॉल रिकॉर्डिंग लीक करने के लिए गहलोत ने ही दी थी पेन ड्राइव’

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?