ज्योतिरादित्य शर्मा, इन्डी रिपोर्टर
जयपुर , हिंदू समाज में सामाजिक समरसता के लिए ‘सेवा भारती’ द्वारा हर वर्ष सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
जयपुर सेवा भारतीय समिति राजस्थान की ओर से, सर्वजातीय त्रयोदशम 13 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन वैशाख शुक्ल ‘जानकी नवमी’ 16 मई 2024 गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर स्कूल अंबाबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 44 जोड़ विवाह बंधन में बंधेंगे, प्रातः 7:30 बजे दुल्हो को पारंपरिक वेशभूषा में सजा बैंड बाजे के साथ सामुहिक बरात निकाली जाएगी। सामूहिक बारात अंबाबाड़ी सीकर रोड घूमते हुए वापस विवाह स्थल पहुंचेगी, जहां पर बारातियों का स्वागत गणमान्य लोगों द्वारा धूमधाम से किया जाएगा। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार तोरण, वरमाला, अग्नि फेरे,एवं कन्यादान पंडितों द्वारा विधि विधान से कराया जाएगा। विदाई समारोह में साधु-संतों द्वारा नव 44 जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदाई की जाएगी। इस अवसर पर , नव विवाहित जोड़े को घर परिवार की आवश्यकताओं के लिए सेवा भारती एवं समाज की ओर से उपहार भी दिए जाएगें। इस दौरान सामूहिक भोजन का आयोजन भी होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक नवल बगड़िया ने बताया हिंदू समाज में अनेक जातियां हैं, कुछ जातियां समाज में पिछड़े एवं गरीब है लड़कियों का विवाह एक बड़ी जिम्मेदारी एक धार्मिक अनुष्ठान माना गया है, सभी समाजों में समानता एवं समस्या बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया जाता है। विगत 12 वर्षों से जयपुर शहर में 446 एवं संपूर्ण राजस्थान में 2375 सर्वजातीय सामूहिक जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया।
