राजेश कुमावत, इन्डी रिपोर्टर
गार्गी पुरस्कार व प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन 31 मई तक
बाड़मेर । राजस्थान में बालिकाओं को शिक्षा में प्रोत्साहन करने के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से फेमस गार्गी पुरस्कार योजना (प्रथम एवं द्वितीय किस्त) एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2023-24 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 31 मई तक ‘शाला दर्पण पोर्टल’ पर (बालिका शिक्षा प्रोत्साहन टैब) पर आमंत्रित किए गए है। जिनकी पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन करवाई जा रही है। गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त 3 हजार रुपए दिए जाने के लिए गार्गी पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जा रहे है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाएं जो नियमित रूप से अध्ययनरत रही है, वे बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 5 हजार से लाभान्वित करवाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाए जा रहे है। जो छात्राएं गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र हैं , वे छात्राएं ई-मित्र से या स्वयंम ऑनलाइन आवेदन कर सकतीं है।
