अभिषेक सिंह , indireporter.com
अधिवक्ता परिषद राजस्थान जयपुर प्रान्त की सांगानेर इकाई का गठन, मनमोहन सैन अध्यक्ष और अभिषेक गुप्ता महामंत्री नियुक्त
जयपुर। अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रान्त की सांगानेर इकाई का गठन शनिवार को सांगानेर स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। प्रान्त अध्यक्ष प्यारेलाल एवं प्रान्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने मनमोहन सैन को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष मनमोहन सैन ने अभिषेक गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया। बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद राजस्थान के क्षेत्रीय मंत्री कमल परसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी बार कौंसिल या एसोसिएशन के चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि हमको सभी अधिवक्ताओ को जोड़ना है और चुनाव लड़ने या चुनाव में किसी एक व्यक्ति का प्रचार करने से अधिवक्ता हमे भी चुनाव लड़ने और लड़ाने वाला ही संगठन समझने लगेगा। प्रान्त अध्यक्ष प्यारे लाल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता की पहचान और कार्यकर्ता से संगठन की पहचान दोनो एक दूसरे के पूरक है इस सिध्दांत को ध्यान में रख कर हमें कार्य करना चाहिए। इस कारण जिन्हें चुनाव की महत्वकांशा हो वो अभी बता सकते है ।
सांगानेर इकाई की कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:
अध्यक्ष- मनमोहन सैन
उपाध्यक्ष- साग़र मीणा, रविंद्र कुमावत, भाग्यश्री
महामंत्री- अभिषेक गुप्ता
मंत्री -मनोज कुमावत, कमलेश यादव, अंशुल यादव
कार्यालय मंत्री-आशीष शर्मा
कोषाध्यक्ष- संजय खींची
स्टडी सर्किल- विनोद जी
न्यायिक प्रवाह- आर के गुज़र
महिला प्रमुख- रेखा सैन
सदस्य- मनोज सोहनिया, दीप सिंह गहलोत, विक्रम सिंह नरुका
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक तिवारी व जिला न्यायालय इकाई जयपुर के उपाध्यक्ष मोहन जाट भी उपस्थित रहे ।सांगानेर इकाई महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि इकाई की आगामी गतिविधियों और 7 सितम्बर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक अगले सप्ताह के गुरुवार को तय की है।
