दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली, 3 सितंबर 2025
आरोग्य भारती पाली द्वारा “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” विषय पर स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बांगड़ चिकित्सालय ऑडिटोरियम में किया गया।
जिला सचिव डॉ अखिल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
डॉ. हजारीमल चौधरी (जिला अध्यक्ष, आरोग्य भारती पाली) ने जंक फूड के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
डॉ. श्यामा सीरवी ने गर्भ संस्कार विषय पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कैलाश परिहार (अधीक्षक, राजकीय बांगड़ चिकित्सालय, पाली) ने की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता (प्रांत अध्यक्ष, आरोग्य भारती, जोधपुर प्रांत) एवं श्री संजीवन कुमार (राजस्थान एवं उत्तर क्षेत्रीय संगठनक, आरोग्य भारती) रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में आरोग्य भारती की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों का विस्तार से परिचय दिया। प्रियंका झाबक (अखिल भारतीय मधुमेह प्रबंध प्रमुख) की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विभाग संघचालक श्री सुरेश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन का दायित्व डॉ. अखिल व्यास (जिला सचिव, आरोग्य भारती पाली) ने निभाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने पाली आगमन पर डॉ. अशोक वार्ष्णेय का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा स्वास्थ्य विषयों पर उनके साथ विशेष चर्चा की।
इसके अतिरिक्त, 29 अगस्त को आयोजित स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी परीक्षा के विजेताओं को पारितोषिक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रतनलाल श्रीवास्तव, विजयराज सोनी, डॉ. मोतीलाल मेवाड़ा, राजू दास वैष्णव, गणपतलाल सेन, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. अंकित अवस्थी, सूर्यप्रकाश व्यास, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल, भुवन दवे, राजेश त्रिवेदी, अर्जित सहित अनेक कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
यह आयोजन आरोग्य भारती की “स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
