राजेश कुमावत , indireporter.com
शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने की शिक्षा मंत्री से भेंट
शिक्षकों की मांगों व समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा
कोटा राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से कोटा स्थित उनके निज आवास पर मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा व प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने संगठन के 31 सूत्रीय मांग पत्र के प्रमुख मुद्दों को शिक्षा मंत्री के समक्ष विस्तार से रखते हुए चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, प्रदेश संरक्षक शिवराम शर्मा ,संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन,माध्यमिक शिक्षा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल धाकड़, प्रदेश सह संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़,प्रदेश महिला मंत्री मंजू डोरिया,प्रदेश मंत्री राज सिंह, जिला अध्यक्ष कोटा हरिओम प्रजापति एवं जिला मंत्री राम सिंह मीणा, राजेंद्र कुमार शर्मा शिवराज जावर ,अजय कुमार जैन ,पवन कुमार धाकड़, जगदीश प्रसाद राय सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।
प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी जायज मांगों का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को साफा बदवा कर एवं बुके भेंटकर उनका सम्मान किया।दोपहर में श्रीनाथपुरम स्टेडियम में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
