राजेश कुमावत,indireporter.com
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित “विधायी गौरव यात्रा : वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम” के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की।
इस गरिमामय अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी एवं माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी के प्रेरक उद्बोधनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया।
इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम में अनेक सम्माननीय पूर्व एवं वर्तमान विधानसभा सदस्यों की उपस्थिति रही। आप सभी के आत्मीय एवं प्रेरणादायी सान्निध्य हेतु हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।
राजस्थान विधानसभा अमृत महोत्सव
