बजरंग सिंह शेखावत, indireporter.com
विशाल कलश यात्रा से माहोल मस्ती – भक्तिमय हुआ।
तीस हजार लीटर गंगाजल भक्तों को निःशुष्क वितरण के लिए समर्पित
सीकर रोड, गोविन्दगढ़ के निकट सिगोद खुर्द गाँव के भामाशाह, धर्म परायण श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से आज स्थानीय श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में गंगा मैय्या की पूजा पाढ़ के पश्चात धर्मपरायण भक्तों के लिए निशुल्क समर्पित किया।
कार्यक्रम संयोजक, हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीस हजार लीटर गंगाजल बडी-बडी टंकियों में रखवाया गया है। उपरोक्त गंगाजल ऋषिकेश की पवित्र गंगा नदी से सीधे आम श्रद्धालुओ के लिए कावड यात्रा एवं निज मंदिर में भक्तो के लिए हर समय पूजा पाठ के लिए नि शुल्क उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल ने बताया कि, इस गंगाजल श्रद्धालुओं को समर्पित करने से पूर्व ग्राम सिंगोद खुर्द में सुबह गाजे बाजे के साथ सैकडो महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, नाचती गाती महिलाओं की कलश यात्रा से समूचा माहोल भक्ति – मस्ती का हो गया।
कार्यक्रम के पश्चात सिगोद खुर्द में श्रधालुओ के लिए भण्डारा भगाया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। अन्त में सिगोद के पूर्व सरपंच श्री सरदार सिंह जाखड, गुलाब अग्रवाल, त्रिलोक चन्द, लक्ष्मण सिंह शेखावत सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में कलकत्ता मुम्बई के भक्तों ने भी भाग लिया।
