सुरेश जांगिड़,indireporter.com
जयपुर: पवित्र गलता जी से विनायक सरोवर तक दूसरी कावड़ यात्रा संपन्न, मंदिर में जलाभिषेक
जयपुर। सावन माह के अवसर पर पवित्र गलता जी तीर्थ से विनायक सरोवर, पत्रकार कॉलोनी तक दूसरी कावड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
कावड़ यात्रियों ने पूरे रास्ते DJ के “बोल बम” के जयकारों के साथ यात्रा की। यात्रा के समापन पर विनायक सरोवर स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही दिन में सहस्त्रघट अभिषेक और शाम को सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
भक्तों ने भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
