दीपक शर्मा, indireporter.com
राजस्थान में हो रही मूसलाधार बारिश सवेरे से ही मौसम ने रंगत पलट दी, किसानों के चेहरे खिले तो आम नागरिक भारी बारिश से हो रहे हैं परेशान।
संपूर्ण राजस्थान में मानसून का दौरा शुरू हो गया। रायपुर सोजत जैतारण में बारिश मूसलाधार हो रही है, जिससे यातायात व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।
जैतारण- सोजत स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया, सड़कों पर भर पानी में यात्रियों से भारी रोडवेज बस भी फस गई, जिसे ट्रैक्टर की सहायता से बस को निकलना पड़ा। इधर रायपुर में बस स्टैंड पर पानी भर गया शहर में रिमझिम बारिश का दौरा शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा, इसको देखते हुए मौसम खुश मिजाज हो गया और शहर वासियों को घरों में ही रहना पड़ा। पूरे मारवाड़ गोड़वाड़ में बारिश का दौरा जारी है।
बारिश के बाद खुशनुमा माहौल में गरमा गरम चाय नाश्ते की दुकानों पर भीड़ लग गई। लेकिन बिजली बार-बार गुल होने से आम नागरिक परेशान होते रहे, परंतु बिजली विभाग की ओर से अलर्ट किया जा रहा है विद्युत पोल के पास खड़े नहीं रहे अपने घरों में ही रहे शहरवासियों ने सवेरे से दुकान नहीं खुली।
