शिव वर्मा, indireporter.com
आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह जी की 122 वीं जयंती समारोह
युवराज शिवराज सिंह की अध्यक्षता व मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल के मुख्य आतिथ्य में हुआ समारोह
जोधपुर ,8 जुलाई । आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह की 122 वीं जयंती मंगलवार प्रातः स्टैचू सर्किल पर गरिमामय समारोह में आयोजित की गई ।
एच एच महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता युवराज शिवराज सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रिंस दुग्गल चीफ ऑफ स्टाफ 12 कोर्स है। विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, एयर कमांडर जे श्री राम एयर ऑफीसर कमांडिंग जोधपुर, डी आर एम अविनाश त्रिपाठी थे।
समारोह के अध्यक्ष युवराज शिवराज सिंह के समारोह स्थल पर आने पर मेहरानगढ़ बैंड द्वारा धूंसा वादन कर सलामी दी। युवराज शिवराज सिंह ने सबसे पहले महाराजा उम्मेद सिंह की स्टेच्यू के समक्ष पूजा अर्चना की, साथ में युवरानी गायत्री राज्ये , भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये , राज भंवर सिराज देव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की I पंडित ललित त्रिवेदी, अश्विनी त्रिवेदी, अश्विनी दवे ,भगवान सिंह राजपुरोहित व जितेंद्र राज जोशी ने पूजा अर्चना करवायी।
समारोह में श्री श्याम मनोहर मंदिर चौपासनी के सोहनलाल जैसलमेरिया, पं विजय दत्त पुरोहित ,शहर काजी मोहम्मद तैयब अंसारी, श्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ज्ञानी परमभीत सिंह व एस एम चर्च सरदारपुर के रेवण्ड अविनाश मेसी ने अपने-अपने धर्म के अनुसार महाराजा उम्मेद सिंह जी की जयंती पर विशेष प्रार्थना की व उनके जनहितकारी कार्यों का स्मरण किया।
समारोह में निदेशक एयरपोर्ट मनोज उनियाल , एसीपी ( ईस्ट ) हेमंत कलाल, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , महाराज सुमन सिंह, दिग्विजय सिंह भांवरी , ऋषिराज सिंह भांवरी, कर्नल गिरेंद्र सिंह दांखा , महेश करण सिंह पाल, सम्राट पृथ्वीराज चौहान संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया , मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, बिशन सिंह सोढा , कुलदीप सिंह रावटी , सुरेंद्र सिंह चांपावत , राम जी व्यास, भागीरथ वैष्णव, प्रश्न पुरी गोस्वामी, विष्णु प्रजापत, फारूक अहमद खान, दिलीप सिंह राठौड़, ओम प्रकाश गेपाला ,किशनवीर सिंह, गर्मांशु बोहरा, उम्मेद सिंह डाबड़ी ,केसर सिंह नरूका, सादुल सिंह, प्रभु सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे ।
