दीपक शर्मा, indireporter.com
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिता श्री दाउ लाल वैष्णव जी (81 वर्ष), का मंगलवार को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।
वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के राष्ट्र नेता जस्थान के राज्यपाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, अशोक गहलोत गोविंदसर सहित अनेक राजनेताओं ने शोक संदेश भेजें हैं।
