शिव वर्मा, indireporter
विश्व में पहली बार तेल में डूबे शनि देव
शनि धाम में 11 हजार लीटर तेल से हुआ शनि सहस्त्र घट तेलाअभिषेक
विश्व का पहला शीघ्र फलदायक शनि सहस्त्र घट तेला अभिषेक सम्पन्न
जोधपुर 20 जुलाई चमत्कारिक दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम, विश्व न्यायाधीश शनि देव का विश्व का पहला शनि सहस्त्र घट तेला अभिषेक शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया और शाम 4 बजे आरती हुई।
शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर के महंत श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि यह विश्व में पहली बार आज़ अद्भुत चमत्कारिक शीघ्र फलदायक शनि सहस्त्र घट तेला अभिषेक हुआ जिसमें शनि देव को तेल में अमुझाया डूबाया गया, जिसमें 11 हजार लीटर तेल चढ़ाया गया, जो भक्तों के सहयोग से हुआ।
महंत श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि ऐसे विश्व के पहले शीघ्र फलदायक शनि सहस्त्र घट तेला अभिषेक आयोजन में तेल दान करने से सभी कष्टों दुखों दोषों से छूटकारा होकर मनोकामनाओं की शीघ्र पूर्ति होती है।
यह महा चमत्कारिक शीघ्र फलदायक अद्भुत आयोजन हैं।
ईमरती भोग की सवामणी करके भक्तों में वितरित की गई।
पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि तेला अभिषेक मे चढाए जाने वाला तेल गौ शालाओं में दान किया जाएगा, जिससे इस आयोजन में तेल दान करने वाले भक्त को दुगुना फायदा होगा। उसे शनि पूजन और गौ सेवा दोनों फल मिलेंगे।
शनि धाम के रामेश्वर सोनी भाणू भाई ने बताया कि इस आयोजन हेतु शनि देव के चारों तरफ विशेष कांच का परकोटा बनाया गया है जिसमें तेल अभिषेक का तेल भरा हुआ रहा और सामने कांच लगाया गया है। जिससे तेल में डूबे हुए शनि देव के दर्शन सभी को हुए। यह आयोजन पहली बार हुआ है।
महंत पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि पंडित आचार्य नक्षत्र ओझा और पंडित आचार्य आशीष कुमार दवे के सानिध्य में विद्वान 7 पंडितों के मंत्रोच्चार से तेल अभिषेक किया गया।
पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि शास्त्रों के आधार पर आयोजन शनि जयंती के 44 वें दिन किया जाता है जो आज शनिवार भी है, ओर 44 वां दिन भी है।