By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जोधपुर हाई कोर्ट ने खारिज की बजरी याचिकाएं, निर्माण कार्यों के लिए सुलभ एवं सस्ती बजरी राजस्थान के विकास में लगेंगे पंख
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजस्थान समाचार > जोधपुर हाई कोर्ट ने खारिज की बजरी याचिकाएं, निर्माण कार्यों के लिए सुलभ एवं सस्ती बजरी राजस्थान के विकास में लगेंगे पंख
राजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

जोधपुर हाई कोर्ट ने खारिज की बजरी याचिकाएं, निर्माण कार्यों के लिए सुलभ एवं सस्ती बजरी राजस्थान के विकास में लगेंगे पंख

Rajesh Kumawat
Last updated: May 7, 2024 10:36 am
Rajesh Kumawat Published May 7, 2024
Share
SHARE

माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा अरावली रिसोर्सेज और इकोसेफ इंफ्राप्रोजेक्ट
की याचिकाएं खारिज, बजरी प्लॉटों की नीलामी की राह प्रशस्त
-अरावली रिसोर्सेज की तीनों याचिकाएं खारिज
-इकोसेफ इंफ्राप्रोजेक्ट की याचिका पर स्टे आदेश निरस्त
जयपुर। माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्णय के साथ ही राज्य में बजरी खदानों की नीलामी की राह प्रशस्त हो गई है। माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर ने बजरी नीलामी से संबंधित पांच याचिकाओं पर राज्य सरकार के पक्ष में निर्णय करते हुए चार याचिकाएं खारिज कर दी हैं वहीं एक याचिका पर दिए गए स्टे आदेश को भी निरस्त कर दिया है।
गौरतलब है कि विभाग द्वारा करीब 100 हैक्टेयर की भीलवाड़ा क्षेत्र की प्लॉट 2, 5 और 6 नंबर बजरी खदानों की नीलामी में अरावली रिसोर्सेज द्वारा अधिकतम बोली लगाई गई थी। सफल नीलामी के बाद संबंधित बोलीदाता द्वारा 15 दिन में 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को जमा करानी थी पर अरावली रिसोर्सेज द्वारा 40 प्रतिशत राशि राजकोष में जमा कराने के स्थान पर कोर्ट में नीलामी शर्तों पर प्रश्न उठाने के साथ ही 40 प्रतिशत राशि जमा नहीं कराने के कारण राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार फोरफिट की गई राशि के खिलाफ माननीय न्यायालय में वाद जारी कर बजरी नीलामी प्रक्रिया को बाधित कर दिया। राज्य सरकार द्वारा अरावली रिसोर्सेज फर्म के तीनों प्लाटों की नीलामी में हिस्सा लेते समय नियमानुसार जमा कराई गई बीड सिक्योरिटी की राशि 40-40 लाख रु. प्रति प्लॉट राशि कुल एक करोड़ 20 लाख रु. नियमानुसार राजकोष में जमा कर लिए गए। इसी तरह से इकोसेफ इंफ्राप्रोजेक्ट द्वारा बजरी के दो प्लाटों की नीलामी प्रक्रिया को रुकवाने के लिए वाद जारी कर दिया था जिसमें से एक में स्टे हो गया था।
माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा सरकार द्वारा की गई कार्यवाही को सही ठहराते हुए अरावली रिसोर्सेज की तीन याचिकाओं सहित चार याचिकाओं को खारिज करने के साथ ही इको इंफ्राप्रोजेक्ट की एक याचिका पर पूर्व में जारी स्टे आदेश को भी निरस्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की राज्य सरकार स्तर पर सचिव माइंस एवं विभाग स्तर पर डीएमजी द्वारा नियमित मोनेटरिंग के कारण विभागीय पक्ष को समय पर प्रभावी तरीके से रखा जा रहा है। सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
राज्य सरकार की और से अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री महावीर विश्नोई ने प्रभावी तरीके से विभाग का पक्ष रखते हुए पैरवी की। दो प्रकरणों में अतिरिक्त निदेशक श्री बीएस सोढ़ा प्रभारी अधिकारी थे और तीन याचिकाओं में एसएमई भीलवाडा श्री ओपी काबरा प्रभारी अधिकारी थे। जोधपुर उच्च न्यायालय में खान विभाग के प्रकरणों की मोनेटरिंग एमई रिट श्री दीपक गहलोत द्वारा की जा रही है।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाओं को निस्तारित करने से अब इन प्लाटों की नीलामी या अग्रिम कार्रवाई की राह प्रशस्त हो गई है वहीं नए सिरे से नीलामी होने से इन क्षेत्रों में बजरी का वैध खनन हो सकेगा वहीं आमजनों को बजरी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। बजरी सीधे आम आदमी से जुड़ा होने से राज्य सरकार बजरी को लेकर गंभीर है। प्रदेश में बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण पर रोक लगाने के साथ ही वैध बजरी की सहज उपलब्धता के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। नीलामी के बाद की परिस्थितियों के दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रभावी तरीके से पक्ष रखते हुए याचिकाओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के प्रयास किये गये।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
धार्मिक समाचारभारत समाचार

जैन साध्वी शशिप्रभा श्री जी का सड़क दुर्घटना में कालधर्म हुआ

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 26, 2024
TV पर “बेताल” के रूप में हुए फेमस, 50 से अधिक फिल्मों में किया काम वो है,सज्जन लाल
युवा कथावाचक डॉ.प्रशांत शर्मा ने, श्रीमद् भागवत कथा में गोरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण महत्व को विस्तार से समझा
जयपुर के हृदयांश को नया जीवन, दुनिया का सबसे महंगा लगा इंजेक्शन
राखी बंधवाने वाला भाई गुल मोहम्मद ही निकला अनीता चौधरी का कातिल

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?