दीपक शर्मा, indireporter.com
विहिप की प्रेणा से समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी की छठी पुण्यतिथि पर रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा
विश्व हिन्दू परिषद की प्रेणा से समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगातैयारियों को लेकर रजत नगर स्थित केशव भवन में बैठक आयोजित की गई।
शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर के पोस्टर, रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सुथार, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी तथा बांगड़ हॉस्पिटल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मांगीलाल चौधरी उपस्थित रहे।
स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी के पुत्र अमित सोनी,नीरज सोनी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।*शिविर में चिकित्सक देंगे सेवाएं*शिविर में लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिएडॉ. नरेंद्र सीरवी, डॉ. मांगीलाल चौधरी, डॉ. रेखा सीरवी, डॉ. ए.एन. योगी, डॉ. नूरेन मिर्जा एवं डॉ. महेंद्र जोरवाल अपनी सेवाएं देंगे।*तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों को अमित सोनी,नीरज सोनी, भीमराज चौधरी, प्रवीण सीरवी, अनिल चौहान, मनीष सेन,महेश वैष्णव, सम्पत सेन, चन्द्रप्रकाश सोनी, कैलाश कुमावत, प्रमोद गॉड , श्रवण भिलवारा, नरेश गहलोत, बलवीर सीरवी , बाबूलाल, करण सिंह, रविन्द्र चौहान, रवि प्रजापत, कैलाश जिनगर, दीपक, ओमप्रकाश, दिनेश सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी जुटे हुए हैं।
