By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: भारतीय ज्ञान परंपरा लोग संस्कृति एवं राष्ट्रीय चिंतन का महाकुंभ जयपुर में होगा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > भारतीय ज्ञान परंपरा लोग संस्कृति एवं राष्ट्रीय चिंतन का महाकुंभ जयपुर में होगा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनशिक्षासकारात्मक खबर

भारतीय ज्ञान परंपरा लोग संस्कृति एवं राष्ट्रीय चिंतन का महाकुंभ जयपुर में होगा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Rajesh Kumawat
Last updated: July 2, 2026 3:20 am
Rajesh Kumawat Published July 2, 2026
Share
SHARE

राजेश कुमावत, iindireporter.com

राष्ट्र की वैचारिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का महायज्ञ है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘लोकमंथन 2026’ की स्वागत एवं आयोजन समिति का घोषणा4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में “हम भारत के लोग” विषय पर होगा राष्ट्रीय लोकमंथन

जयपुर, 1 जुलाई 2026 भारतीय ज्ञान परंपरा, लोक संस्कृति एवं राष्ट्रीय चिंतन के प्रतिष्ठित मंच ‘लोकमंथन 2026’ की तैयारियों का औपचारिक शंखनाद बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह में लोकमंथन 2026 की स्वागत समिति एवं आयोजन समिति की घोषणा करते हुए आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंथन की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। “संवाद से ही सशक्त होगा भविष्य का भारत”: जे. नंदकुमार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार ने कहा, “भारत का निर्माण सार्थक संवाद से हुआ है और भविष्य का भारत भी निरंतर, रचनात्मक, स्वस्थ एवं बहुआयामी संवाद के माध्यम से ही सशक्त होगा। यह अधिकार ही नहीं, कर्तव्य का भी विषय है।” उन्होंने बताया कि प्राचीन संवाद परंपरा को आधुनिक काल में पुनः स्थापित करने के लिए लोकमंथन की शुरुआत की गई थी। पहला कार्यक्रम “उपनिवेशवाद से भारतीय मानस की मुक्ति” के विचार पर केंद्रित था। नंदकुमार ने जोर देकर कहा कि लोकमंथन का उद्देश्य संवाद को केवल शहरों या प्रबुद्ध वर्ग तक सीमित न रखकर गांव, देहात, वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीय विमर्श का सहभागी बनाना है। “भारत का संवाद समग्र समाज का संवाद होना चाहिए, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भी समान भागीदारी हो,” उन्होंने कहा। उन्होंने मध्यकालीन एवं औपनिवेशिक काल में बाधित हुई संवाद परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा, लोकबुद्धि और सांस्कृतिक चेतना को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत का निर्माण सार्थक संवाद की परंपरा पर हुआ है। भारतीय चिंतन में संवाद का उद्देश्य किसी को पराजित करना नहीं, बल्कि स्वयं ज्ञान प्राप्त करना और दूसरों को ज्ञान देना है। उन्होंने कहा, “Not to debate and win, but to know and let others know.” यही भारतीय संवाद संस्कृति का मूल भाव है।श्री नंदकुमार ने कहा कि भारतीय परंपरा में सार्थक संवाद के चार मूल तत्व हैं—स्वस्थता, रचनात्मकता, निरंतरता और बहुआयामिता। स्वस्थ संवाद का अर्थ है ऐसा विमर्श जिसका उद्देश्य विवाद या विजय नहीं, बल्कि सत्य की खोज और तत्वज्ञान का आदान-प्रदान हो। उन्होंने कहा कि आज टेलीविजन चैनलों और सार्वजनिक मंचों पर दिखाई देने वाली बहसें भारतीय संवाद परंपरा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।बहुआयामी संवाद की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि पाश्चात्य परंपरा प्रायः मोनोलॉग या सीमित डायलॉग तक सीमित रहती है, जबकि भारतीय संवाद संपूर्ण समाज, प्रकृति और समस्त सृष्टि को साथ लेकर चलता है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच की चर्चा नहीं, बल्कि समग्र समाज और जीवन के विविध आयामों को समाहित करने वाली प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि भारत का निर्माण केवल नगरों में बैठे तथाकथित शिक्षित वर्ग के विमर्श से नहीं हुआ, बल्कि जंगलों में रहने वाले वनवासी, गांवों में रहने वाले ग्रामवासी और नगरों में रहने वाले नागरिक—सभी ने मिलकर भारत की संवाद परंपरा को समृद्ध किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि पांचवें संस्करण के लिए राजस्थान का चयन गौरव की बात है। “यह महाराणा प्रताप और मीराबाई की धरती है। यह कार्यक्रम राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से भरे लोगों का प्रयास है,” उन्होंने कहा। CM ने जोड़ा कि भारत में हर कार्य गांव से, गांव की चौपाल से शुरू होता है। “राजस्थान में रामलीला, रासलीला का मंचन भी लोकमंथन ही होता था। व्यक्ति के मन में भाव पैदा होता था कि मुझे ऐसा बनना है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव को सशक्त किया है और भारत के सांस्कृतिक पुन:उत्थान को बल दिया है। “हमें परम्परा और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मंच मिलना आवश्यक है। विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ें,” CM ने आह्वान किया। “हम लोग ही लोक हैं, फोक नहीं”: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घोषणा की कि लोकमंथन का मुख्य आयोजन दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में होगा। उन्होंने CM के यमुना जल समझौते के प्रयासों की सराहना की। शेखावत ने कहा, “यह कार्यक्रम एक विचार का शंखनाद करने का उत्सव है। भारत की संस्कृति ने कभी औपनिवेशिक मानसिकता को स्वीकार नहीं किया। यह आयोजन हीनता की भावना से भरे लोगों को इससे मुक्त करवाता है।” उन्होंने स्पष्ट किया, “‘हम भारत के लोग’ देश के 140 करोड़ लोगों का सामूहिक, सांस्कृतिक उद्घोष है। हम लोग ही लोक हैं, फोक नहीं।” उन्होंने कहा कि मशीन लर्निंग के युग में भी भारत के पास पूर्वजों द्वारा दी गई प्राकृत प्रज्ञा है। “दमन के चरम काल में भी भारत की लोक कलाएं जीवित रहीं। लोक और शास्त्र के मनभेद को मिटाने का अवसर है लोकमंथन।” उन्होंने कहा कि राजस्थान से बेहतर कोई धरती लोकमंथन के लिए नहीं हो सकती और यह आयोजन राजस्थान को भारत के सांस्कृतिक विमर्श का केंद्र बनाएगा। “राजस्थान के भगीरथ बने हैं CM”: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को “राजस्थान का भगीरथ” बताया। उन्होंने कहा कि जे. नंदकुमार के प्रयासों से ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया है। “लोकमंथन का राजस्थान में आयोजन हम सभी के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने और नए विचार व संकल्प को जन्म देने का माध्यम बनते हैं,”

कार्यक्रम में रही लोक संस्कृति की झलक समारोह में पद्मश्री तगाराम भील विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम को राजस्थान की विविध लोक संस्कृति से जोड़ दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रज्ञा प्रवाह जयपुर प्रान्त संयोजक देवेश बंसल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

“डॉक्टर डे” सीनियर डॉक्टर का हुआ सम्मान

डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद, पूर्व डकैत एवं उनके परिवार को भी चाहिए सुरक्षा

लायंस क्लब पाली सिटी का 47 व पदस्थापना समारोह

अब घर-घर बच्चों को पिलाई जा रही है, पल्स पोलियो की खुराक

मंच पर अतिथि सम्मान करते रहे ! गुरु सभागार में ग्रुप फोटोग्राफी करवाते रहे ?

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचार

ऑपरेशन एंटीवायरस साइबर फ्रॉड में दो गिरफ्तार

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 2, 2024
महिला अधिकारी की पोस्ट पर भर्ती, अब जेंडर बदलकर पुरुष अधिकारी बने
सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होग
सैकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान, समाजसेवी सुरेश एम देवासी ने मनाया जन्मदिन
विश्व में पहली बार , 11 हजार लीटर तेल से शनि शास्त्र घाट तेलाभिषेक

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?