दीपक शर्मा, indireporter.com
लायंस क्लब अंतर्राष्ट्रीय
लायन देवेंद्र शर्मा बने संभागीय अध्यक्ष
लायंस क्लब अंतर्राष्ट्रीय प्रांत 3233 e 2 मे देवेन्द्र शर्मा को संभाग 9 का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह जिम्मेदारी प्रांतपाल डॉ निशांत जैन ने देवेंद्र शर्मा को सेवा के क्षेत्र में समर्पण, सक्रियता व उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए यह दायित्व सोंपा।
देवेंद्र शर्मा ने बताया उनके संभाग में पाली, जालोर, बालोतरा, बाड़मेर, फलोदी व जैसलमेर के क्लब शामिल है उनके साथ तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष जिसमें पाली से रमेश दुसांत जालोर से पवन पेड़ीवाल व जैसलमेर के अशोक सिंह तंवर अपना सहयोग देंगे साथ ही पाली के राजेंद्र कुमार गेहलोत को संभागीय सचिव व सुरेश आई जैन को संभागीय एडवाइजर बनाया गया।
शर्मा ने बताया वर्ष 26-27 में अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर सेवा के नए कीर्तिमान हासिल करेंगे।
शर्मा ने बताया आगामी 21 जून को जोधपुर के चंद्रा इंपीरियल होटल में रीजन 7, 8 व 9 के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लायंस क्लब के प्रशिक्षित व अनुभवी फैकल्टी द्वारा परीक्षण दिया जाएगा।
