दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली के प्रभारी मंत्रीजी ने दावा किया नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बाद, पाली शहर में कहीं पर भी पानी नहीं भरा
सूर्य कॉलोनी के निवासियों के लिए बहुत ज्यादा विकट स्थिति है, पार्षद बाबूलाल आर्य ने बताया यहां हजारों परिवार के निवास करते हैं। फोन एवं लिखित में निवेदन करने के बाद हमारे वार्ड में एक बार भी बरसात का पानी निकालने के लिए पंप नहीं लगाया। पार्षद बाबूलाल आर्य ने कहा कि हमारे हाथ में कुछ नहीं है । अमर इंदिरा नगर सरकारी विद्यालय वह सामुदायिक भवन किसी भी समय गिर सकता है मगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
