योगेंद्र शर्मा, indireporter.com
भारी बारिश के चलते अधिकांश जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित, लेकिन टीचर सहित ऑफिस स्टाफ को ड्यूटी पर आना होगा अनिवार्य।
29 जुलाई से 1 अगस्त तक मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी। कोटा, टोंक, बूंदी, झालावाड़, सिरोही, पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर
29, 30, 31 जुलाई को इन जिलों में किया अलर्ट जारी
- मौसम विभाग ने ट्रिपल अलर्ट यानी रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें रेड अलर्ट में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना और ऑरेंज अलर्ट में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अतिभारी बारिश की संभावना है, वहीं येलो अलर्ट में मेघगर्जन और वज्रपात तो कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है,
29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट : अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर
येलो अलर्ट : अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर
30 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट : अजमेर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक
येलो अलर्ट : भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर
31 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट : अजमेर और टोंक
येलो अलर्ट : भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर।
