दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली पुलिस थाना मारवाड़ जक्शन में दर्ज नामजद FIR ( 240/2024 ) में नाबालिग लड़की की बरामदगी नहीं
पुलिस थाना मारवाड़ जक्शन अंतर्ग्रत चेलावास गाँव हाल-धामली निवासी विरमराम सीरवी ने अपनी नाबालिग पुत्रीकी गुमशुदगी रिपोर्ट दिनांक 11 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना मारवाड़ जक्शन में नामजद FIR करवाने के बावजूद आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर नाबालिग पुत्री परिवार एवं सम्पूर्ण सीरवी समाज में भारी रोष है। पुलिस द्वरा अभी तक नाबालिग लड़की की बरामदगी नहीं की गई और न ही आरोपी की गिरफ्तारी की गई ! घटना के 8 माह बित जाने के बावजूद पुलिस थाना मारवाड़ जक्शन ने कोई उचित कार्यवाही नहीं की,इससे से व्यथित होकर पीड़ित परिवार ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में रीट पिटीशन( HABEASCORPUS ) दायर की, रीट पिटीशन संख्या 38/2025 दिनांक11/03/2025 को हुए स्पष्ट आदेश की पालना भी नहीं गई।
पीड़ित परिवार का खाना-पीना हराम हो गया,और परिवार को यह डर लगने लगा की आरोपी द्वरा कई हमारे परिवार के अन्य सदस्यों को अपहरण न कर ले ,तथा परिवार पर किसी भी समय आरोपी द्वरा जानलेवा हमला भी हो सकता है एवं इस बात की पूरी आंशंका है की आरोपी पीड़ित परिवार के साथ और बड़ी वारदात करने की फ़िराक में है
पीड़ित परिवार द्वरा पुलिस में कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई , पुलिस अधीक्षक पाली को सीरवी समाज द्वरा ज्ञापन भेजा गया था,तथा पाली जिला प्रभारी मंत्रीजी और पाली पुलिस अधीक्षक को भी दो बार ज्ञापन दिया जा चूका है इसके बाद 8 दिन पहले भी कार्यवाही हेतु आगाह गया था ,जिसमे कार्यवाही नहीं होने पर 08 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था की यदि नाबालिग लड़की की बरामदगी नहीं होने पर तथा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा, इतनी मांग के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं है ! इससे सीरवी समाज का धेर्य टूट रहा है,
इस ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से आगाह किया जाता है कि पीड़ित परिवार की नाबालिग लड़की को बरामद कर परिवार को सुपुर्द करे एवं आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे,अन्यथा सीरवी समाज सभी समाज के साथ मिलकर आज पूर्व सुचना के अनुसार बड़ा जन आन्दोलन करने जा रहा है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
