दीपक शर्मा, indireporter.com
‘‘थे केवो तो सांवरे में काजलियो बन जाऊं जी’,
गणेश महोत्सव में गूंजे राजस्थानी गीत, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान
भजन मंडली की महिलाओं को दुपट्टा पहनाकर किया अभिनंदन, युवक-युवतियों व बालिकाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणेश महोत्सव के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान
पाली, 24 सितम्बर। एस.पी.एन. गणपति नवयुवक मंडल की ओर से सरदार पटेल नगर में आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
नवयुवक मंडल के विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को अतिथि जसवंता बारूपाल, प्रदीप जाम, विश्नाराम चौहान, सुमित राठौड़ एवं मीठालाल चांवरिया ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
राजस्थानी गीतों पर थिरके कदम -समापन समारोह में युवक-युवतियों एवं बालिकाओं ने विभिन्न राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों ने ‘थे केवो तो सांवरे में काजलियो बन जाऊं जी’, ‘मनड़े रा मोर बोले सा राठौड़ा ने खम्मा घणी’, ‘समदरियो लेहरा लेवे सा ओ साजना’, ‘म्हारो घूमर’, ‘लाया डाक बाबू लाया रे संदेशवा’, ‘मिश्री सूं मीठी बातें थारी’ तथा ‘ये जो केसरी के लाल’ सहित विभिन्न गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भजन मंडली की महिलाओं का सम्मान -महिला मंडल संयोजिका रेणु कंवर परिहार ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुति देने वाली भजन मंडली की महिलाओं का भी सम्मान किया गया। भजन मंडली में शामिल पुष्पा देवी मालगावा, पुष्पा देवी लखारा, विद्या देवी राजपुरोहित, राजकुमारी परिहार, कमला देवी बाबानी, भगवती श्रीमाली, सीता देवी, प्रेम कंवर टेलर, सुषमा टेलर, सरस्वती लक्षकार, उषा लक्षकार, रेणु कंवर, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, किरण राजपुरोहित, शांति देवी एवं मधुकर लश्करी का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने महोत्सव के दौरान नियमित रूप से भजनों की प्रस्तुति देकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग -गणेश महोत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में अनिल शर्मा, अशोक कुमार टेलर, अविनाश दवे, पूरण लश्करी, नानूराम पारीख, विनोद बाबानी, भुवनेश दवे, प्रताप सिंह राणावत, अनमोल शर्मा, सुरेश राजपुरोहित, अंशुल शर्मा, राम अवतार टेलर, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, महेन्द्र लखेरा, प्रिंस बारूपाल, जितेंद्र शर्मा, मेहुल पारीख, निहाल टेलर, किशन अग्रवाल, बबली शर्मा, प्रेरणा बाबानी, तनुश्री, निशिता बाबानी एवं रणवीर सिंह परिहार सहित मंडल के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
