दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली मारवाड़। सरकार प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव बना रही है तो दूसरी ओर अन्नदाता किसान को खाद के इंतजार में सवेरे 4:00 बजे खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है ।समय पर खाद नहीं मिलने के कारण फसले बर्बाद होने की आशंका रह रही है।
किसान नेता त्रिभुवन सिंह मंडली ने बताया कि कभी गाड़ी आती है कभी नहीं आती सवेरे 4:00 बजे से लोग खड़े हो जाते हैं अपना काम छोड़कर पहले लाइन में सरकार को कम से कम खाद तो अन्नदाताओं के लिए जरूरी है अगर लाइन में से हट गए तो नंबर चला जाता है जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दे चुके है।एक और सरकार प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव बना रही है तो दूसरी ओर अन्नदाताओं को सवेरे 4:00 बजे खाद के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
