दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। जिले की प्यास बुझाने वाला सबसे बड़ा जवाई बांध 50 फुट भर गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम तक और बांध का गेज बढ़ाने की संभावना है। भारी बारिश को देखते जवाई बांध की छलकने की संभावना है ।
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसकी बारात क्षमता 61 फीट है, सन 2023 में यह बांध ओवरफ्लो हुआ था। बांध के दो गेट भी खोले गए थे, इंद्रदेव की मेहरबानी रही तो इस बार भी गेट खोलने पड़ सकते हैं।
सिंचाई विभाग के अनुसार पीने के पानी का पर्याप्त भंडार हो गया है, एक जमाना था तब जवाई बांध जोधपुर वासियों को पानी पिलाता था। सन 2016 में वाटर ट्रेन मंगवाई थी
