दीपक शर्मा, indireporter.com
सुगाली माता गौसेवा संस्थान आउवा (मारवाड़):घायल गौवंश व अन्य बेजुबान जीवो की सूचना मिलते ही उपचार हेतु निःशुल्क पहुंचती है टीम
पाली: वर्ष 2022 में मात्र 15 वर्ष की आयु में गौभक्त योगेश वैष्णव द्वारा आउवा मारवाड़ क्षेत्र में सुगाली माता गौसेवा संस्थान की स्थापना की गई जिसका उद्देश्य मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के आस पास गांवों में कोई गौमाता गौवंश या अन्य बेजुबान जीव बीमार,घायल व दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है तो टीम द्वारा उनका रेस्क्यू व प्राथमिक उपचार कर उन्हें दूसरे क्षेत्र से एंबुलेंस बुलाकर गौशाला पहुंचाया जाता था जिस गौवंश को उपचार की आवश्यकता होती थी उनका टीम द्वारा मौके पर ही उपचार किया जाता था अब तक टीम द्वारा 400 से अधिक गौमाता का सड़क पर ही उपचार कर उन्हें राहत प्रदान की तत्पश्चात भामाशाह के सहयोग से एक गौसेवा एंबुलेंस लाई गई जिसका अभी लिफ्ट बॉडी का कार्य चल रहा है बहुत ही जल्द सेवा में हाजिर होगी
इसलिए हुई शुरुआत:एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने के कारण कई गौवंश तड़प तड़प कर दम तोड़ देते थे इस भाव को देखते हुए मात्र 15 वर्ष की आयु में गौभक्त योगेश वैष्णव से मारवाड़ क्षेत्र में गौसेवा एंबुलेंस लाने का संकल्प लिया व उसी दिन उन्होंने ये भी प्रण लिया कि जब तक मारवाड़ क्षेत्र में एंबुलेंस नहीं आएगी वह चप्पल नहीं पहने
