राजेश कुमावत, indireporter.com
भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी कंचन चौहान बेटी पर संकट ! RAS बनने के लिए लगाई ये ‘तिकड़म’
फर्जी दिव्यांगता की जांच के लिए नहीं आई विधायक की बेटी , इंतजार करती रही सरकारी कमेटी
अब तक आरपीएससी के दो पूर्व सदस्यों, कुख्यात माफियाओं सहित कई सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा के एक विधायक की बेटी पर भी संकट मंडरा रहा है।
ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी कंचन चौहान का आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 में अलाइड सर्विसेज के लिए चयन हुआ था, वर्तमान में वह भीलवाड़ा जिले के करेड़ा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत है, आरोप लगे हैं कि कंचन चौहान ने फर्जीवाड़ा करके नौकरी हासिल की है, कंचन चौहान पर फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई है।
: विधायक की बेटी जांच कराने नहीं आई, मेडिकल बोर्ड करता रह गया इंतजार
