दीपक शर्मा, indireporter.com
धर्मांतरण मुक्त, नशा मुक्त हो भारत – ऐसा संकल्प पूर्ण हुआ हिन्दू शंखनाद
विश्व हिंदू परिषद पाली विभाग द्वारा रविवार को अनुव्रत नगर मैदान में हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम सम्पूर्ण सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जलित कर मुख्य वक्ता व संत सानिध्य में हिंदू शँखनाद कार्यक्रम प्रारंभ किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्व प्रथम प्रांत सँगठन मंत्री राजेश ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते सम्बोधित किया ।
पूज्य जैन सन्त श्री कमलप्रभसागर म्.सा ने जनसंख्या असंतुलन पर सम्बोधित किया
क्षेत्रीय सँगठन मंत्री राजाराम ने वर्तमान परिस्थितियों को लेकर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया ।
पश्चात बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का बल बजरंग दल जब जब विधर्मी ताकते बढ़ेगी देश मे बजरंग दल मुकाबला करेगा ।
बादमें बजरंग दल राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत ने युवा नशे से युक्त हो रहे हैं बजरंग दल नशा मुक्ति अभियान द्वारा देश के नौजवान को सुरक्षित करेगा।
साध्वी समाहिता दीदी ने कहा की बहनों को जागृत करना होगा , देशभर में षड्यंत्र के तहत लव जेहाद जैसी गतिविधियां चल रही है जिसमें भोली भाली लड़कियों को फसाया जा रहा है। लव जिहाद मुक्त पाली विभाग हो और कोख जिहाद से बचना है।
विहिप के केंद्रीय सह मंत्री शंकर गायकर ने कहा कि हमे हर गाँव मे शँखनाद करना होगा और सामाजिक समरसता निर्माण कर भारत का गौरव बढ़ाना होगा ।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवा कोई आतंकवाद नही है भगवा को कोई खत्म नही कर सकता है भगवा था भगवा हैं हमेशा रहेगा ।
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूज्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी समाहिता दीदी,श्री कमलप्रभसागर म.सा, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया, विहिप राष्ट्रीय सह मंत्री शंकर गायकर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप राठौड़ चेयरमेन सेलो ग्रुप ने की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को शुभेच्छा देते हुए को सम्बोधित किया। साथ ही कार्यक्रम में पाली जिले के 75 से अधिक सन्त व अनेक भामाशाह, गणमान्य व्यक्ति, माता बहने, पुरुष सहित हजारों की संख्या जनमानस उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में संकल्प व आभार प्रकट किया
इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त विभाग जिला सहित अनेक कार्यकर्ता ने अपनी सक्रिय सहभागिता जताई।

हिन्दुओं के स्वाभिमान की रक्षार्थ सराहनीय कदम