दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली शहर: रेलवे स्टेशन चौराहे पर किराना दुकान में चोरी, 70 हजार नकद और सिगरेट के पैकेट ले उड़े चोर
पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन चौराहे पर देर रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब ₹70,000 नकद, सिगरेट के पैकेट और अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए।
यह दुकान रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह जब दुकान मालिक प्रताप भागवानी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे और शटर आधा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो पाया कि गल्ले में रखे करीब ₹70,000 नकद, सिगरेट के पैकेट और अन्य सामान गायब था।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में सामने आया कि एक कार में सवार होकर दो युवक आए थे। उन्होंने दुकान के ताले तोड़े और कुछ ही देर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
गौरतलब है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वह रेलवे स्टेशन के नजदीक मुख्य चौराहे पर है। वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी स्थित है। इसके अलावा, रात में इस क्षेत्र में होमगार्ड की ड्यूटी भी रहती है
