राजेश कुमावत, indireporter.com
ब्राह्मण नेता पंडित सुरेश मिश्रा को जान से मारने की धमकियों के खिलाफ जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ को की लिखित शिकायत।
ब्राह्मण नेता पंडित सुरेश मिश्रा को पिछले काफी समय से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे बार-बार फोन कर धमकाया जा रहा है। हाल ही में, पंडित सुरेश मिश्रा को पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल प्राप्त हुए हैं, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई।
गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए, पंडित सुरेश मिश्रा, पुलिस आयुक्त कार्यालय में परिवाद दर्ज कराया है ! और संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी भी दी है। इस मामले को लेकर पंडित सुरेश मिश्रा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी निवेदन प्रस्तुत किया है।
पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि , मैं आशा करता हूँ कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा और दोषियों को गिरफ्तार करेगा। यह केवल मेरी सुरक्षा का मामला नहीं है बल्कि समाज में ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध एक सशक्त संदेश देने का भी समय है।

आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी