राजेश कुमावत, indireporter.com
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने छूए चरण, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दिया आशीर्वाद
जयपुर । विद्याधर नगर स्टेडियम में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की “शिव महापुराण” कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं में अथा उत्साह है, इस बीच कथा के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शिव महापुराण कथा सुनने पहुंची। कथावाचक प्रदीप मिश्रा एवं जयपुर हवामहल क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे अभिनंदन- अभिवादन किया, धार्मिक प्रवृत्ति की वसुंधरा राजे तुरंत ही कथावाचक प्रदीप मिश्रा एवं भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के झुक कर चरण छूए, तो बालमुकुंद आचार्य का हाथ आशीर्वाद के लिए उठा!
चरण छूते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं हंसते हुए हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, यह यादगार तस्वीर चर्चा में है।
