By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: मोबाइल टावर , पार्किंग एवं सामाजिक तत्वों से परेशान जनता ने दिया ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > मोबाइल टावर , पार्किंग एवं सामाजिक तत्वों से परेशान जनता ने दिया ज्ञापन
अपराध समाचारतकनीकीभोजन & जीवनशैलीयात्राराजस्थान समाचार

मोबाइल टावर , पार्किंग एवं सामाजिक तत्वों से परेशान जनता ने दिया ज्ञापन

Rajesh Kumawat
Last updated: December 12, 2025 5:40 am
Rajesh Kumawat Published December 12, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

नेहरू नगरवासियों ने मोबाइल टावर, अवैध पार्किंग व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सौंपे ज्ञापन

पाली। शहर के नेहरू नगर क्षेत्र के निवासियों ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम, नगर निगम, पुलिस कोतवाली तथा ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिस में अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोहल्ले में मोबाइल टावर स्थापना, अवैध वाहन पार्किंग और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण लंबे समय से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों ने एडीएम व नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया कि प्रस्तावित मोबाइल टावर लगने से सड़क संकरी हो जाएगी, जिससे आवागमन बाधित होगा। साथ ही टावर से निकलने वाली विकिरणें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की आशंका भी व्यक्त की गई। निवासियों ने मोबाइल टावर स्थापना का कड़ा विरोध जताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की।

इसके बाद निवासी पुलिस कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि नेहरू नगर बगीचे और पशु चिकित्सालय की दीवार के पास असामाजिक तत्व देर शाम तक बैठकर नशेपान व अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे स्थानीय वातावरण खराब हो रहा है। इस संबंध में एसएचओ को ज्ञापन देकर क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की गई।

इसी क्रम में ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिस में भी ज्ञापन दिया गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि महावीर पुस्तकालय के पास वाली गली नेहरू नगर में अवैध वाहन पार्किंग की जाती है, कई वाहन लंबे समय तक वहीं खड़े रहते हैं, जिन पर धूल-मिट्टी जम जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए नियमित कार्रवाई की मांग की गई।

पशु चिकित्सालय प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि अस्पताल की दीवार पर नियमित रूप से असामाजिक तत्व बैठते हैं। इसलिए दीवार की ऊंचाई बढ़ाकर ऐसे जमावड़े को रोका जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप पंच, राजेन्द्र धोका, विजयराज बोहरा, प्रवीण गोलेच्छा, हेमन्त सोनी, सुमन प्रकाश जैन, राजीव धोका, दिनेश सुराणा, गजेन्द्र कोचर, भरत कांकरिया, लोकेश कांकरिया, अनिल संचेती, मुकेश सोनी, मुरली सोनी, अभिषेक धोका और हर्ष भंसाली शामिल रहे।

You Might Also Like

नीट परीक्षा 2026 रद्द होने पर कांग्रेस को मिला राजनीतिक विरोध का मौका

दलित के घर CM ने सहयोगियों के साथ किया भोजन, केवल मुख्यमंत्री के लिए ही “सलाद” की व्यवस्था

RGHS योजना में भष्टाचार, कर्नेमचारियों ने विरोध में जलाया पुतला

उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों का “अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस” पर भव्य सम्मान

लोक कलाओं के डिजिटल पनर्जागरण की शरुआत, FOLKSPHERE का भव्य आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

पाली शहर में बिजली की भीषण समस्या, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर निकलेंगे समाधान

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat June 11, 2025
“शुभ विचार” को देश में सर्वश्रेष्ठ NGO का सम्मान, जितेंद्र शर्मा गोवा के राजभवन में हुए सम्मानित
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कि जयंती, देश ने किया याद
” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान
सरकार ने विधानसभा में माना, “राज्य में 20 भीक्षावृत्ति”

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?