दीपक शर्मा, indireporter.com
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में गांव शाही गैर प्यारा चौक से हुई पास
पाली 4 मार्च पाली शहर में पिछले 350 सालों से लगातार निकल रही गांव शाही गैर गुरुवार शाम 7:45 बजे पास हो गई, यह गैर पुष्करणा समाज द्वारा सुबह निकाल कर समाज के घरों में जाकर शाम 4:00 बजे जोधपुरिया बास की बारी से निकलते ही सर्व समाज की गांव शाही गैर में तब्दील हो जाती है, पुलिस की चप्पा चप्पा पर मौजूदगी में गैर कद म पर कदम झंडे के पीछे चल रही थी, और पीछे पुष्करणा समाज के लोग ड्रम बजा रहे थे और फाग गीत गा रहे थे आधा रास्ता पार करने पर मुस्लिम समाज की ओर से गैर के मौजूद लोगों का स्वागत किया गया, जिसमें गुलाम मुस्तफा, जाहिर मकरानी साबिर एडवोकेट, हकीम भाई महबूब टी, ने साफा पहना कर स्वागत किया, गैर में शंभू लाल शर्मा, सुरेश भाषा, कैलाश तवानी उगमराज साड, अंबालाल सोलंकी, धनराज करगवाल, विजय राज सोनी दिनेश पुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, विधायक भीमराज भाटी, रितेश छाजेड़, दिलीप भाषा के साथ पुलिस के सिटी सीओ कोतवाल वह सैकड़ो पुलिस जवान मौजूद रहे, गैर गैर का झंडा जुम्मा मस्जिद के सामने 7:30 बजे पास होते ही यहां से सब प्यारा चौक पहुंचकर बधाई के बाद बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित महादेव मंदिर पहुछ समाप्त हुई कल शुक्रवार को सांवरिया सेठ की सवारी निकलेगी और खूब गुलाल उड़ेगी 2 साल पहले बादशाह की सवारी निकलती थी
