By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “गौ सेवा” से समाज की समृद्धि एवं राष्ट्र का विकास : अजीत महापात्र
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > “गौ सेवा” से समाज की समृद्धि एवं राष्ट्र का विकास : अजीत महापात्र
अर्थव्यवस्थाजयपुर समाचारधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

“गौ सेवा” से समाज की समृद्धि एवं राष्ट्र का विकास : अजीत महापात्र

Rajesh Kumawat
Last updated: December 21, 2025 1:29 pm
Rajesh Kumawat Published December 21, 2025
Share
SHARE

ईश्वर बैरागी, indireporter.com

गौ सेवा को भावनात्मक नहीं, नीतिगत और जनआंदोलन का विषय बनाया जाए : अजीत महापात्र

जयपुर, 21 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र ने कहा कि वर्तमान समय में गौ सेवा को भावनात्मक नहीं, बल्कि नीतिगत, सामाजिक और से व्यवहारिक आधार पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गौ संरक्षण केवल गोशालाओं तक सीमित न रहकर घर, मंदिर, कृषि और सरकारी नीतियों से जुड़ा विषय बनना चाहिए।
महापात्र रविवार को पाथेय कण संस्थान के नारद सभागार में आयोजित श्री हस्तीमल जी स्मृति ईश्वर सृष्टि सम्मान एवं अमृतमयी गौ भारती ग्रंथ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में गोभक्त, संत, मठ-मंदिर और गोशालाएं मौजूद हैं, इसके बावजूद देशी गोवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि गोशालाओं में देशी गोवंश और विदेशी नस्लों के पशुओं की स्पष्ट पहचान की जाए तथा उनके लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हों। देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को प्राथमिकता देना सरकार का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि कृषि, दुग्ध उत्पादन और धार्मिक अनुष्ठानों में गौ आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों और कृत्रिम संसाधनों के स्थान पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने से न केवल स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने पंचामृत, प्रसाद और धार्मिक उपयोग में शुद्ध गौ उत्पादों की आवश्यकता पर बल दिया।
महापात्र ने समाज से आह्वान किया कि गौ सेवा को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि गौ सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार तक मांग-पत्र पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि नीतिगत स्तर पर ठोस निर्णय हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गौ आधारित जीवनशैली अपनाने से देश की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत बनेगा।
उन्होंने कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और सामाजिक संतुलन से जुड़ा आधार स्तंभ है। समाज और सरकार, दोनों को मिलकर गौ संरक्षण के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी कदम उठाने होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप शेखावत ने हस्तीमल जी के जीवन के प्रसंग सुनाते हुए कहा कि संघ के प्रचारक का जीवन पूर्ण समर्पण, अनुशासन और त्याग पर आधारित होता है। प्रचारक समाज के बीच रहकर स्वयं को पीछे रखता है और दूसरों को मार्गदर्शन देता है।
शेखावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति में प्रचारक संगठन की इच्छा और योजना को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। यह जीवन व्यक्तिगत इच्छाओं के त्याग और राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानने की भावना से जुड़ा होता है। उन्होंने सरसंघचालक के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ कार्य का पहला आयाम संगठन को जीना है। प्रचारक का जीवन इसी विचारधारा का जीवंत उदाहरण है, जो समाज निर्माण और राष्ट्र सेवा में निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
इस अवसर पर निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य ने कहा कि गौ माता के बिना सनातन संस्कृति और सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गौ सेवा को केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अपनाने की आवश्यकता है।
देवाचार्य ने कहा कि शास्त्रों के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान भी गौ आधारित उत्पादों की उपयोगिता और स्वास्थ्यवर्धक गुणों को स्वीकार कर रहा है। भारतीय गोवंश और ए-2 दुग्ध की वैश्विक मांग इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि महानगरों में रहने वाले लोग भी गौ संरक्षण, संवर्धन और जागरूकता के माध्यम से गौ सेवा में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने गौ सेवा को राष्ट्र, समाज और पर्यावरण के कल्याण से जुड़ा विषय बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीकर के चंद्रमादास महाराज को श्री हस्तीमल जी स्मृति ईश्वर सृष्टि सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में ईश्वर सृष्टि के अध्यक्ष कमलेश पारीक ‘कमल’ ने ईश्वर सृष्टि प्रकल्प, अमृतमयी गो भारती ग्रंथ और नंदिनी गौ सेवा संवर्धन संस्थान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
समारोह के अंत में आयोजन समिति के संयोजक पुष्कर उपाध्याय ने आभार ज्ञापित किया।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
1 Comment
  • Vinod Jangid says:
    December 22, 2025 at 3:09 am

    मुझे भी इस कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का अवसर मिला।इसके लिए मे आयोजकों का आभार प्रकट करता। भाई साहब प्रदीप जी शेखावत एव भाई साहब अजीत महापात्र जी का बौध्दिक सुनकर मन प्रसन्न हो गया।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारपर्यावरणराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

जयपुर में अच्छी बरसात से कानोता बांध पर चली चादर, ढूंड नदी के बहाव को देखकर किसान हुए खुश

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat August 3, 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु की चरण वंदना कर लिया आशीर्वाद
“ट्री मैन ऑफ इंडिया” के प्रयास सफल, बंदूक से हरियाली की ऐतिहासिक महल
जयपुर की ‘सुरभि मिश्रा’ वर्ल्ड जूनियर स्वकै्श में भारतीय टीम की बनी कोच
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आदेश के बाद, अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?