दीपक शर्मा, indireporter.com
बांग्लादेश में हिन्दू दीपू चन्द्र दास हत्या के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के द्वारा बांग्लादेश में हुई घटना के विरोध में पाली शहर की सूरज पोल चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फुका व बांग्लादेश आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते हैं। हिंदू प्रताड़ना की बिभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती हैं। परंतु गत सप्ताह मेमनसिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है।
एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया। एक अनौपचारिक बातचीत में दीपू दास ने ईश्वर के एक होने और उसके विभिन्न नाम होने की बात कही, जिसमें कुरान, इस्लाम या अल्लाह का कोई संदर्भ नहीं था। इसे मनमाने ढंग से ईशनिंदा का रूप देकर उसे प्रताड़ित किया गया । जिहादी तत्व यहीं नहीं रुके और एक बड़ी भीड़ ने पीट पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। आतंक फैलाने के लक्ष्य से दीपू दास के मृतदेह को पेड़ पर लटका कर मारते रहे बाद में उसको पेड़ पर लटका कर जलाया और इन सब बर्बर हिंसक घटनाओं के विडियो सोशल मीडिया में तत्काल प्रसारित किए गए। यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ और उन्होंने इसे रोकने की कोई चेष्टा नहीं की।
बांग्लादेश में बर्बर हिंसक और इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर भारत का हिन्दू समाज मौन नहीं रहेगा। मानवीय अधिकारों के लिए लड़ेगा, संघर्ष करेगा।
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल ऐसी बर्बर जिहादी हिंसा की निन्दा करने, हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगाने, इनके अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर उन्हें सजा देने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए भय और शोषणमुक्त वातावरण बनाने की मांग करते हैं।
इस मौके पर भीमराज चौधरी ,नरेंद्र माछर ,बाबूलाल कुमावत ,आनंद स्वरूप गुप्ता ,कैलाश कुमावत प्रवीण सोनी परमेश्वर पाइसवाल जगदीश सिंह श्रवण भिलवारा गुलाब जांगिड़ रामसुख पायक विजयराज सोनी,रमेश थावानी,गणेश कुमावत अभयवीर सिंह, महेश वैष्णव,दुर्गेश चौहान,किशन देवड़ा, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
