By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: ” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > धार्मिक समाचार > ” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान
धार्मिक समाचारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राशिक्षासकारात्मक खबर

” विराट हिंदू सम्मेलन” की श्रृंखला शुरू, साधु संतों द्वारा हिंदू समाज की एकता का आव्हान

Rajesh Kumawat
Last updated: January 31, 2026 12:32 pm
Rajesh Kumawat Published January 31, 2026
Share
SHARE

श्रवण सिंह राठौड़, indireporter.com

हिन्दू समाज के संगठित रहने के लिए आदर्श परिवार आवश्यक : केशर सिंह राठौड़

“वर्तमान राष्ट्रीय और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हिन्दू समाज का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है और इसकी सबसे मजबूत इकाई आदर्श हिन्दू परिवार है। घटते संयुक्त परिवार समाज के लिए चिंता का विषय हैं, ऐसे में कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों को जोड़ना समय की आवश्यकता है।”
यह उद्गार संस्कृत भारती के प्रांत सहमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक केशर सिंह राठौड़ ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दासपां में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में व्यक्त किए।
श्री चामुंडा माता मंदिर परिसर, दासपां में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में दासपां, कोरा, नवापुरा चौपावतान एवं रुचियार सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पुरुष एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। सम्मेलन भगवा ध्वज के नेतृत्व में अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण में सम्पन्न हुआ।
भारत माता मंदिर खिंवाड़ा एवं संस्कृति संरक्षण संस्थान के संयोजक इन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक षड्यंत्रकारी शक्तियाँ लव जिहाद एवं लैंड जिहाद जैसे माध्यमों से देश की सामाजिक एकता और सनातन हिन्दू संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संघ स्थापना के उद्देश्यों को साकार करने के लिए शताब्दी वर्ष में निर्धारित पंच परिवर्तन—आदर्श हिन्दू परिवार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य—को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना होगा।
विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य एवं मल्केश्वर मठ के महंत श्री तीर्थगिरी महाराज ने संघ की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाए गए, जबकि संघ सदैव धर्म रक्षा और राष्ट्र सेवा का पर्याय रहा है। उन्होंने कहा कि 1925 से 2025 तक संघ ने अपने सौ वर्षों के ध्येय पथ पर अनेक संघर्षों का सामना किया, परंतु कभी विचलित हुए बिना समाज परिवर्तन का कार्य निरंतर करता रहा, जिसमें हम सभी को सहभागी बनना होगा। सम्मेलन के समापन से पूर्व संतों ने सान्निध्य में भारत माता की आरती की गई।
सम्मेलन में अतिथि स्वरूप निंबार्काचार्य पीठ
ठाकुर दुवारा दासपां के महंत किशनदास जी महाराज, दूधेश्वर महादेव मठ के महंत चेतनगिरी जी महाराज, तथा ठाकुर अमर सिंह कोड़ी का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच का संचालन रामसीन खंड के बौद्धिक प्रमुख राकेश कुमावत ने किया।
इस अवसर पर भीनमाल जिला प्रचारक बाबूलाल, जिला सह कार्यवाह राजेश कुमार,
जालोर विभाग सेवा प्रमुख भूपेन्द्र कुमार सोलंकी,भीनमाल जिले के महाविद्यालय प्रमुख विक्रम चौधरी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारी और दासपां सरपंच वीरेंद्र सिंह, कोरा सरपंच
खेमराज देसाई, चामुंडा माता मंदिर के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हबत सिंह चम्पावत, हिन्दू सम्मेलन संयोजक श्रवण सिंह राठौड़,राकेश कुमावत, मुलाराम प्रजापत,
नारायण सिंह गहलोत, जगदीश पुरोहित कोरा, वचनाराम माली, भलाराम मेघवाल सहित
हिन्दू समाज के हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में मदन लाल जीनगर ने गुरु वंदना का भजन गाया, वहीं सातवीं की छात्रा निकिता रावल ने देशभक्ति का गीत, निकिता सुथार ने तुम उठो सिया श्रृंगार करो भजन गाकर भाव विभोर कर दिया। समारोह में 12वीं की छात्रा विनीता माली ने नारी शक्ति को लेकर जोशीला उद्बोधन दिया। सम्मेलन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की समुचित व्यवस्था की गई।
सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ करना तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए जनजागरण करना रहा, जिसे विशाल जनसहभागिता ने सार्थक किया।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
1 Comment
  • ice cream please idle cafe says:
    February 1, 2026 at 1:15 am

    I really enjoyed playing. ice cream please idle cafe has some interesting mechanics that keep you coming back for more.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजनीतिराजस्थान समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वास पात्र, महेश जोशी के खिलाफ ACB में मुकदमा दर्ज

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat November 5, 2024
फोन टैपिंग पर लोकेश शर्मा का खुलासा- ‘शेखावत की कॉल रिकॉर्डिंग लीक करने के लिए गहलोत ने ही दी थी पेन ड्राइव’
बकरा ईद के बाद, पिकनिक मनाने गए 8 दोस्त बनास नदी में डूबे। तीन को प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाया
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में साधु संतों का प्रदर्शन, आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन विवादों से पुराना नाता , शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर की RCA में एंट्री

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?