दीपक शर्मा,indireporter.com
सांयकाल 6 बजे से वाहन रैली जयनारायण व्यास सर्किल से डाक्टर मदन सिंह राजपुरोहित के निर्देशन हरी झंडी दिखाकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर सूरजपोल पर हनुमान चालीसा का पाठ पढकर विसर्जन हुआ
कल दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार को विशाल शोभायात्रा 25 टेक्टर झाकियो से सजकर विभिन्न समाज, स्कूलो, संस्थाओ आमलेश्वर महादेव- बाईसी बगीची से प्रारंभ होकर गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल,सूरजपोल, सोमनाथ, घी का झंडा सर्राफा बाजार चेतना रेस्टोरेंट से भैरूघाट होते हुए बाईसी बगीची पर समस्त विप्र बंधुओ की भोजन प्रसादी के बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमे 11 चांदी के सिक्के लक्की ड्रा के माध्यम से निकाले जायेगे | शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज के अरविन्द चतुर्वेदी, जितेन्द्र चतुर्वेदी, पंकज दुबे, अशोक पांडे , हरवंश दवे, शिवजी दायमा, जयेश शर्मा आदि समस्त ब्राह्मण समाज के लोग लगे हुए है |
