अभिषेक जैन, indireporter.com
रिल बनाने के चक्कर में मेनाल झरने में बहे युवक, एक की मौत, एक को बचाया
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल झरने में एक युवक की बहने से मौत हो गई, जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा के पांच दोस्त पिकनिक मनाने एवं रिल बनाने में नाल झरने के बहाव क्षेत्र में पहुंचे थे।
भीलवाड़ा भवानी नगर निवासी 26 वर्षीय कन्हैयालाल बेरवा अपने दोस्त शास्त्री नगर निवासी अक्षित पुत्र घनश्याम धोबी के साथ सुबह मेनाल झरने में घूमने आये , इस दौरान नहाते समय अचानक पानी के बहाव में बहने लगे। अक्षित ने बहने के दौरान एक चट्टान को पकड लिया लेकिन कन्हैयालाल झरने से नीचे गिर गया। अक्षित का अन्य पर्यटकों ने रेस्क्यू किया है।
अक्षित ने बताया कि उसका दोस्त शादीसुदा है, दोनों आज घूमने आए थे, इस दौरान नहाते समय तेज बहाव में अचानक फिसलकर झरने में बह गए। जिससे दोस्त 150 फिट नीचे खाई में जा गिरा।
सूचना पर बेंगू तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी सहित पुलिस जाप्ते ने मेनाल खाई में पहुँचकर युवक की तलाश शुरू की है, मेनाल खाई में गौताख़ोर गुम हुए युवक की तलाश कर रहे है।
बीते एक माह के अंदर मेनाल में ये चौथा बड़ा हादसा है। इससे पहले एक नदी की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है।
