दीपक शर्मा, पाली indireporter.com
नेशनल पेसापालो प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम चयन ट्रायल पाली मे आयोजित पाली जिले स्थित खेल ड्रीम एकेडमी में राजस्थान टीम का ट्रायल आयोजित किया गया।जहां करौली जिले से अशोक सोलंकी व भरतपुर जिले से तनु ठेनूआ ने खिलाड़ियों का चयन किया । राजस्थान पेसा पालो की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा यह जानकारी दी गई कि चयन हुए खिलाड़ी आगामी 17वीं राष्ट्रीय पेसापालो चैंपियनशिप 2026-27 जूनियर गर्ल्स एवं बॉयज अंडर-18 व सीनियर मिक्स प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे जिससे पूर्व खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर पाली जिले में आयोजित किया जाएगा।राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 9 जून से 11 जून तक सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय टीम का भी चयन किया जाएगा। राजस्थान पेसपालो सेक्ट्री दिनेश कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई।इस ट्रायल में कई जिलों के खिलाड़ियों द्वारा अपने कौशल के आधार पर टीम मे चयन होने हेतु दमखम का प्रदर्शन किया गया वहीं इस मौके पर राजस्थान पेसा पालों संघ के अन्य सदस्य,हनीफ खान,हीरा देवी ,आदि भी मौजूद रहे
