दीपक शर्मा,indireporter.com
श्रमिक लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। संभवतः रविवार दोपहर 12 बजे तक पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।
पाली,। बिरामी के पास 1400 एमएम जीआरपी जवाई-पाली पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। जलदाय विभाग के एईए एक्शन कानाराराम राणावत ने बताया कि पाइपलाइन मरम्मत कार्य को तत्काल रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। इंजीनियर लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।
संभवतः रविवार दोपहर 12 बजे तक पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। जवाई पाइपलाइन से जुड़े सभी क्षेत्रों में वैकल्पिक स्टोरेज एवं उपलब्ध जल स्रोतों के माध्यम से जलापूर्ति सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने तक जवाई पाइपलाइन से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति आगामी दो दिनों तक प्रभावित रह सकती है। विभाग ने आमजन से पानी का आवश्यकतानुसार एवं संयमित उपयोग करने की अपील की है। साथ ही पाइपलाइन की मरम्मत पूर्ण होते ही नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
