शिव वर्मा, indireporter.com
महाराजा गज सिंह , महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस में भौगीशैल परिक्रमा श्रद्धालुओं का अपणायत के साथ अभिवादन स्वीकार किया
राज परिवार ने श्रद्धालुओं को भौगीशैल परिक्रमा समापन पर शुभकामनाएं देकर घर के लिए विदा किया
जोधपुर,31 मई । भौगीशैल परिक्रमा परिक्रमा के अंतिम दिन सैकड़ो श्रद्धालुओं ने रविवार को प्रातः उम्मेद भवन पैलेस पहुंच कर महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये का हाथ जोड़कर अपणायत के साथ अभिवादन किया व दोनों ने मुस्कुराहट के साथ हाथ जोड़कर उनके अभिवादन का उत्तर दिया व सभी को परिक्रमा समापन की शुभकामनाएं देकर घर के लिए विदा किया ।सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज का कार्यक्रम में सानिध्य रहा ।
इसअवसर पर राज परिवार के सदस्य युवरानी गायत्री राज्ये, बाई लाल शिवरंजनी राज्ये , भंवर बाईजीलाल वाराह राज्ये व राज भंवर सिराज देव उपस्थिति थे ।
भौगीशैल परिक्रमा के अंतिम दिन महारानी हेमलता राज्ये ने सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज के सानिध्य में व युवरानी गायत्री राज्ये ,बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये जी , भंवर बाईजीलाल वाराह राज्ये व राज भंवर सिराज देव के साथ व सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ प्रातः शेखावतणी के तालाब स्थित हनुमानजी के मंदिर से पहाड़ी रास्ते से उम्मेद भवन पैलेस के सामने से होकर पहाड़ी रास्ते से रातानाडा गणेशजी के मंदिर जाकर वहा दर्शन करके मारवाड़ की खुशहाली की प्रार्थना करके परिक्रमा पदयात्रा का समापन किया व हिंदू सेवा मंडल व यात्रा से जुड़े सभी का आभारव्यक्त किया
उम्मेद भवन पैलेस में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई । अलग-अलग टेंट लगाकर मिल्क शेक, पानी,मिठाई के पैकेट वितरण की व्यवस्था हाउसहोल्ड व उम्मेद भवन पैलेस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की गई । पूरे समय तक सभी श्रद्धालुओं की सेवा में खड़े रहे ।उन्हें पूरा सम्मान दिया गया । इस अवसर मदर वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की दवाएं निःशुल्क वितरित की गई ।
