By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: आवासीय परिसर में चल रही रंगाई- धुलाई कि औद्योगिक इकाई को नगर निगम ने की सील
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > आवासीय परिसर में चल रही रंगाई- धुलाई कि औद्योगिक इकाई को नगर निगम ने की सील
अपराध समाचारखेलतकनीकीपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजन

आवासीय परिसर में चल रही रंगाई- धुलाई कि औद्योगिक इकाई को नगर निगम ने की सील

Rajesh Kumawat
Last updated: June 15, 2026 3:58 pm
Rajesh Kumawat Published June 15, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा,indireporter.vom

पाली। 15 जून। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित बांडी इकोसिस्टम टास्क फोर्स (BEST) द्वारा शहर में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम पाली की टीम ने हैदर कॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एक सीवर मैनहोल में रंगीन पानी प्रवाहित होता पाया गया। सीवर लाइन के ढलान की दिशा का अनुसरण करते हुए एलएंडटी टीम के सहयोग से विभिन्न मैनहोलों की जांच की गई। जांच में हैदर कॉलोनी निवासी अबरार पुत्र रमजान के मकान से रंगीन पानी सीवर लाइन में छोड़ा जाना पाया गया।संदेह के आधार पर मकान की तलाशी लेने पर वहां कपड़ा रंगाई-धुलाई के कार्य में प्रयुक्त भट्टी, ड्रम, भगोने, रंग-रसायन तथा रंगे हुए कपड़े बरामद हुए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही तीन मंजिला मकान की छत से रंगीन कपड़े पड़ोसी मकान में फेंक दिए गए, लेकिन नगर निगम टीम की सतर्कता तथा कोतवाली पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम की मौजूदगी में समस्त सामग्री जब्त कर ली गई। साथ ही संबंधित कमरे को मौके पर ही सील कर दिया गया।नगर निगम द्वारा मकान मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में इस्तेगासा प्रस्तुत किया जाएगा।नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए BEST टीम विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है। गैरकानूनी गतिविधियां पाए जाने पर मौके पर ही कठोर कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि नगर निगम पाली द्वारा अब तक आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से कपड़ा रंगाई-धुलाई का कार्य करने वालों के विरुद्ध 12 इस्तेगासे प्रस्तुत किए जा चुके हैं, 5 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं तथा 9 परिसरों को सीज किया गया है।आयुक्त ने आमजन से अपील की कि यदि किसी आवासीय क्षेत्र में कपड़ा रंगाई-धुलाई जैसी प्रदूषणकारी गतिविधि संचालित होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।कार्रवाई के दौरान नगर निगम पाली, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग एवं एलएंडटी की टीम मौके पर उपस्थित रही।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के लिए जनता में उत्साह, मुख्य कार्यक्रम 21 जून को लखोटिय पार्क में होगा।

ओम पर्वत पर सूर्य कि पहली किरण के साथ गणेश, शिव, त्रिशूल, नदी, शेषनाग, आदि के होते हैं “अद्भुत दर्शन “

प्रकाश शर्मा राजस्थान सेपक टकरा संघ के कोषाध्यक्ष निर्वाचित

सरकारी पानी का बोरिंग 8 महीने में 21 बार हुआ खराब, पेयजल को तरसे लोग

आसाम के एयर बेस पर बड़ा हादसा, वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश, दो हिस्सों में बटा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedअर्थव्यवस्थाखेलजयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत व्यापारभारतीय राजनीतिमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारविश्व व्यापारविश्व समाचारव्यापारशिक्षासकारात्मक खबर

महाराणा प्रताप के सम्मान में 1 किलो चांदी का सिक्का “माल्टा” ने जारी किया, भारत नहीं कर पाया!

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 9, 2025
वसुंधरा मैम का छलका अनुभव, पद कद मद और हद को लेकर कहीं ज्ञान की बातें
गंगा दशमी के अवसर पर 30 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
मनोहरपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, डायपर फैक्ट्री जलकर हुई खाक
“अधिवक्ता परिषद” चोमू इकाई के संदीप पारीक अध्यक्ष एवं प्रदोष मान महामंत्री

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?