राजेश कमावत,indireporter.com
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में 631 करोड रुपये से अधिक के 1538 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान सीवरेज सफाई के लिए सुपर सकर मशीन, कचरा उठाने के लिए अत्याधुनिक मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के प्रति जनजागरूकता के लिए ब्रांडिंग ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण भी किया। समारोह में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
