दीपक शर्मा, indireporter.Com
जहीर मकरानी बने जोधपुर संभाग प्रभारी
पाली 6 जुलाई भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमिद खान मेवाती द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया जहीर मकरानी के जोधपुर संभाग के प्रभारी बनने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जोधपुर सहित समस्त राजस्थान के पदाधिकारीयो व अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई
अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जहीर मकरानी को माला साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर बहुत गर्म जोशी के साथ स्वागत इस्तकबाल किया सोजत के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान महामंत्री अब्दुल रशीद उर्फ पप्सा ने कहा कि संगठन ने जब से मकरानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है तब से पाली जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा में एकता का संचार हुआ है अब ऐसा लगता है कि अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व शीर्ष नेतृत्व द्वारा सही हाथों में दिया गया है जहीर मकरानी जी यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीतियों के अनुसार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर जो काम कर रहे हैं वह वाकई तारीफे काबिल है व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा जहीर मकरानी ने संबोधित करते हुए सबको विश्वास दिलाया कि हम सब मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर अल्पसंख्यक मोर्चा को ऊंचाईयो तक पहुंचाएंगे शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास किया उसको मैं निश्चित ईमानदारी के साथ बगैर किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी जो योजनाएं हैं उन्हें आम जन तक विशेष तौर पर मुस्लिम समाज तक पहचाने पूरा प्रयास करूंगा धरातल से उनको भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने पूरा प्रयास करूंगा जोधपुर के संपूर्ण संभाग को मजबूती प्रदान करूंगा इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज कोहिनूर सोजत से पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान जिला महामंत्री अब्दुल रशीद उर्फ पप्सा रफीक भाटी उपाध्यक्ष लियाकत भाई अजमेरी पूर्व मदरसा बोर्ड चेयरमैन वसीम रमजान खोकर शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष सलीम भाई घोसी सोमनाथ मंडल अध्यक्ष गफ्फार शेख शेरु दातार इमरान अली चूड़ीगर नौशाद भाई केजीएन अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
