By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जननायक “गजेंद्र सिंह शेखावत” का जन्मोत्सव बना जनउत्सव
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > खेल > जननायक “गजेंद्र सिंह शेखावत” का जन्मोत्सव बना जनउत्सव
खेलतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

जननायक “गजेंद्र सिंह शेखावत” का जन्मोत्सव बना जनउत्सव

Rajesh Kumawat
Last updated: October 5, 2025 11:16 am
Rajesh Kumawat Published October 5, 2025
Share
SHARE

शिव वर्मा, indireporter.
पोकरण में गूंजा जनसैलाब, फूलों की बारिश के बीच गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव बना जनउत्सव

Ppppppppppppppppppकार्यकर्ताओं ने जेसीबी कतार, गाजे-बाजे और गुलाब की पंखुड़ियों से किया स्वागत; केंद्रीय मंत्री ने भावुक होकर कहा – “मेरा निर्माण मेरे कार्यकर्ताओं ने किया हैaaaaaaaaaaaaaaaa

जोधपुर/ पोकरण ।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव पर पोकरण में आत्मीयता के साथ मनाया गया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
जैसलमेर – पोकरण मार्ग पर अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार, पुष्प सज्जा और बैनर-पोस्टर लगाकर अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।

पोकरण पहुंचने पर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की कतार लगाकर और फूलों की वर्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक महंत श्री प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गुलाब की पंखुड़ियों से पगडंडी सजाई गई, जिस पर से होकर केंद्रीय मंत्री मंच तक पहुंचे।
लंगा कलाकारों ने किया स्वागत, लोक संगीत से गूंजा पोकरण
ख्यातनाम लंगा कलाकार पद्मश्री अनवर खान और उनकी टीम ने पारंपरिक मारवाड़ी लोक गीतों और स्वागत गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। गीतों के बीच तालियों की गूंज और “गज्जू बन्ना जिंदाबाद के नारे लगातार लगते रहे।
जनसेवा का उपहार
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सेन समाज धर्मशाला में सभा कक्ष का लोकार्पण। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सांसद कोष से साढ़े सात लाख रुपए का बजट आवंटित किए थे। जन्मोत्सव के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पोकरण पंचायत समिति परिसर स्थित सेन समाज धर्मशाला में नव निर्मित सार्वजनिक सभा कक्ष का लोकार्पण किया। यह कक्ष सांसद मद से साढ़े सात लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है, और यह कार्य जनआशीर्वाद से ही संभव है।

भावुक हुए शेखावत, बोले – “कार्यकर्ता ही मेरी असली शक्ति हैं”
जन्मोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मंच से भावुक संबोधन दिया।
उन्होंने कहा —
“जीवन का प्रत्येक क्षण हमें मृत्यु के एक कदम और करीब ले जाता है। जन्म और मृत्यु ईश्वर द्वारा तय की गई यात्रा का हिस्सा हैं। जन्मदिन इस बात का अवसर है कि हम सोचें – अब तक हमने क्या पाया, क्या कमाया, और जीवन को कितना सार्थक बनाया।”
“मैंने पिछले तीन दिनों में जो प्रेम, स्नेह और अपनापन देखा, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। परसों रात से लेकर आज तक, हर क्षण कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण मुझे नई ऊर्जा देता रहा।”
“भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केवल उसके नेतृत्व में नहीं, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं में निहित है।
मेरी यात्रा, मेरी पहचान, मेरा निर्माण — अगर किसी ने किया है तो वो आप सब कार्यकर्ताओं ने किया है।”
उन्होंने आगे कहा —
“मेरी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत पोकरण की इस धरती से हुई थी। 2013 में शैतान सिंह जी के चुनाव के दौरान पहली बार मैंने धर्मशाला कार्यक्रम में मंच संभाला था।तब से लेकर आज तक, आपने मुझे जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद दिया, वही मेरी असली पूंजी है।”
“मेरे पास अब पहले जैसा समय नहीं है कि हर पंद्रह दिन में आपके बीच आ सकूं, पर आपके प्रति मेरा स्नेह, अपनापन और जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा है।
मैं हमेशा कहता हूं – भाजपा परिवार है, और इस परिवार की आत्मा आप सब कार्यकर्ता हैं।”
आशीर्वाद लेकर किया समापन
कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने महंत प्रतापपुरी जी एवं जांबा पीठाधीश्वर भगवान दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “आप सबका यह प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी प्रेरणा है। मैं अपने हर कर्म से इसका ऋणी रहूंगा।”

You Might Also Like

राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का पाली में शुभारंभ

माहेश्वरी समाज द्वारा, महेश वाटिका में भव्य बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ

जिला कलेक्टर के आदेश, मनसून पूर्व शहर की संपूर्ण सफाई

जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने निगम का किया औचक निरीक्षण व मौके पर अधिकारियों को दिए निर्देश

लोकप्रिय कर्मचारी नेता एवं सबके प्रिय स्व. हनुमान सिंह जी श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी जनता

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedजयपुर समाचारतकनीकीभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्रा

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 34 वा स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat September 9, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के PSO रहे , राजकुमार यादव पुत्र सहित SI पेपर लीक मामले में गिरफ्तार
पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है : इमरान खान पूर्व P M
अवैध किडनी ट्रांसप्लांट, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 8 अपराधी किये गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार सहित देखा आमेर फोर्ट, बच्चे बोले “इट्स अमेजिंग”

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?