दीपक शर्मा, indireporter.com
अनपढ़ किसानों ने पुलिस चौकी , पुलिस थाना में सुनवाई नहीं होने के बाद, पाली पुलिस अधीक्षक को अंगूठा लगाकर सोपे ज्ञापन
डिंगाई में खेत की तारबंदी को नुकसान पहुंचाने का आरोप, सीरवी समाज के लोग ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
पाली जिले की डिंगाई ग्राम पंचायत के एक परिवार ने अपनी कृषि भूमि की तारबंदी को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पाली पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के अनुसार, पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि की तारबंदी को कुछ लोगों द्वारा कई बार क्षतिग्रस्त किया गया। परिवार का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस चौकी तथा बाद में थाना गुड़ा एंदला में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि 4 जुलाई 2026 को उनकी तारबंदी पर पत्थर फेंके गए और नुकसान पहुंचाया गया।
शिकायत के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तथा आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। ज्ञापन में परिवार ने धमकी मिलने का भी उल्लेख किया है।पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
