शिव वर्मा, indireporter.com
महाराजा हनवन्त सिंह जी की 102वीं जयंती समारोह, श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल के मुख्य द्वार पर मूर्ति स्थल पर हुआ पुष्पांजलि समारोह
‘‘भारतीय संघ में जोधपुर राज्य का विलय और महाराजा हनवन्त सिंह जी की भूमिका‘‘ पुस्तक का हुआ विमोचन
जोधपुर, 16 जून। महाराजा हनवन्त सिंह जी की 102वीं जयंती समारोह हिज हाईनेस महाराजा हनवन्त सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट व श्री हनवन्त एज्युकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल मुख्य द्वार स्थित मूर्ति स्थल पर आयोजित हुआ।
महाराजा हनवन्त सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि महाराजा गज सिंह ने महाराजा हनवन्त सिंह जी की मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह में पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, श्री हनवन्त एज्युकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ शिव सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष डॉ युद्धवीर सिंह राठौड़, सचिव राजेंद्र सिंह लीलियाँ, कोषाध्यक्ष रामचंद्र सिंह जोधा, कार्यकारिणी सदस्य दौलत सिंह निंबला, गोपाल सिंह रुदिया, रणवीर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह राठौड, महाराजा हनवन्त सिंह जी चेरिटेबल ट्रस्ट के जनरल मैनेजर दिलीपसिंह राठौड़, महाराजा गज सिंह हॉस्टल ओसियां के अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, पार्षद भवानी सिंह जोधा, महरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह तंवर, सुरक्षा अधिकारी किशनवीर सिंह चांपावत, कर्नल भंवर सिंह शेखावत, बीजेएस एज्युकेशनल सोसायटी के सचिव श्यामसुंदर सिंह डांवरा, बिशन सिंह सोढ़ा, श्याम सिंह सजाड़ा, डॉ. शक्ति सिंह खाखड़की, शंकर सिंह लीलियाँ, देवी सिंह जैतावत, शक्ति सिंह भाटी जालम सिंह, गोविंद सिंह प्यावा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह पीपरली, राजेंद्र सिंह नरूका, भगवत सिंह सहित श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल स्टाफ व छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि समारोह के दौरान पूर्व कुलपति प्रोफेसर एल.एस. राठौड़ द्वारा महाराजा हनवन्त सिंह जी पर लिखित पुस्तक ‘‘भारतीय संघ में जोधपुर राज्य का विलय और महाराजा हनवन्त सिंह जी की भूमिका‘‘ का महाराजा गज सिंह जी ने विमोचन किया। उन्होंने बताया कि 131 पृष्ठ की इस पुस्तक में देश की आजादी के दौरान जोधपुर स्टेट का भारतीय संघ में विलय व महाराजा हनवन्त सिंह जी की सार्थक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया कि महाराजा हनवन्त सिंह जी ने तत्कालीन परिस्थितियों में स्टेट मर्ज होने से पहले अपनी प्रजा के हितों के लिए ठोस व मजबूती से बात रखी थी। देशहित में जोधपुर रियासत का भारतीय संघ में विलय को मंजूरी दी थी।
