महेश साहू, indireporter.com
दिव्यांग जनों की आस्था गलताजी से sms हॉस्पिटल 2 नबर गेट स्थित शिव मंदिर की 9 वीं कावड़ यात्रा
जयपुर। अखिल राजस्थान विकलांग परिषद की ओर से सावन के महीने में भोलेनाथ को समर्पित आस्था और विश्वास के साथ संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नोवी दिव्यांगजन कावड़ यात्रा गलता तीर्थ स्थल से प्रारंभ होकर एस.एम.एस हॉस्पिटल गेट नंबर 2 स्थित शिव मंदिर पिपलेश्वर महादेव पहुंची,
मंदिर में सभी दिव्यांग साथियों ने गलता तीर्थ से लाये जल से भोले बाबा का जलाभिषेक दिव्यांग जनों किया ,एवं प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना मांगी, दिव्यांग साथियों ने मंदिर में पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन कर सभी ने भोजन प्रसादी का आनंद लेते हुए अपना पूरा समय मंदिर में बिताया एवं शाम कार्यक्रम समापन के बाद शिव शंकर के नारे लगा अपने अपने गृह स्थान पहुंचे अखिल राजस्थान विकलांग परिषद संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार साहू ने बताया कि दिव्यांग जन एवं उनके सहयोगी सहित लगभग 250 लोगो ने इस दिव्यांग कावड़ यात्रा में भाग लिया बी.जे.पी प्रत्याशी आदर्श नगर एवं समाज सेवी रवि नैय्यर ने कार्यक्रम स्थल पीपलेश्वर महादेव मंदिर sms हॉस्पिटल पहुँच कर संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार साहू एवं दिव्यांग साथियों के भोले को समर्पित इस आस्था कार्यक्रम के लिए उत्साह वर्धन किया एवं शुभ कामनाएं प्रदान की ।
